---Advertisement---

Cyclone Arnab की वजह से तबाही का खौफ! 21 उड़ाने रद्द और यातायात ठप, सख्त चेतावनी जारी

Cyclone Arnab: चक्रवात की वजह से अफरातफरी मची हुई है और इस सबके बीच कई ट्रेन और उड़ान रद्द कर दी गई है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है और किस तरह से प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 28, 2026 11:34 पूर्वाह्न

Cyclone Arnab
Follow Us
---Advertisement---

Cyclone Arnab: देश चक्रवाती तूफान से जूझ रहा है और इसकी वजह से अफरातफरी मची हुई है। साइक्लोन अर्णब की वजह से यातायात पर ब्रेक लग गई है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से खतरनाक हवा चलने की संभावना बताई गई है। इसकी वजह से लैंडफॉल का भी खतरा बताया गया है। जानिए साइक्लोन अर्णब की वजह से कैसे हड़कंप मचा हुआ है और मौसम विभाग की तरफ से क्या कहा गया है जो लोगों को डराने के लिए काफी है।

क्या है चक्रवात की वजह से लोगों के बीच खतरा

साइक्लोन अर्णब की वजह से तूफान का लैंडफॉल हो सकता है और उसके साथ ही हवा की रफ्तार 125 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है। इसकी वजह से समुद्र में 1.5 से 2.5 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा भी बन गया जो निश्चित तौर पर वहां के लोगों को डराने के लिए काफी है। इसकी वजह से तटीय प्रदेश जैसे उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है और सरकार ने एहतियाय के तौर पर एक्शन की तैयारी कर ली है।

Cyclone Arnab की वजह से प्रशासन अलर्ट और लोगों की बढ़ी परेशानी

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि साइक्लोन के प्रभाव का सामना करने के लिए आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में लगभग 4000 चक्रवात राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। आपदा प्रबंधन की टीम को तैनात किया गया है। वहीं रेलवे ने भी सावधानी के तौर पर 50 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया। वहीं तटीय मार्गों पर यातायात पूरी तरह से बंद है। इसके साथ ही अंडमान और निकोबार में मछुआरों और पर्यटकों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है।

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि साइक्लोन अंदर के प्रभाव की वजह से 21 उड़ाने रद्द कर दी गई है जिसे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आईएमडी ने जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने का आदेश दिया है वहीं उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के अलावा भी कई राज्यों के लिए खतरा बताया गया है झारखंड के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026