---Advertisement---

Sunny Deol के सूर्या सॉन्ग ‘सुनियो जरा’ के लिए 2 दशक बाद साथ आए ये 2 सिंगर, रवि किशन संग जुगलबंदी ने 90 के दशक की दिलाई याद

Sunny Deol: सूर्या अंत से आरंभ तक के सॉन्ग को देखकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। निश्चित तौर पर सिंगर का जलवा देखा जा रहा है और लोग 90s की दुनिया में वापस चले गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2026 3:35 अपराह्न

Sunny Deol
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol: फिलहाल ‘सूर्या अंत से आरंभ तक‘ को लेकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इस सबके बीच अब उनके फिल्म का गाना ‘सुनियो जरा’ चर्चा में आ गया है। जहां दो ऐसे सिंगर को देखा गया जिन्होंने लगभग 2 दशक के बाद एक दूसरे से हाथ मिलाया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उदित नारायण और कुमार सानू की जिनकी आवाज में लोगों को 90 के दशक की याद दिला दी है। जानिए क्यों सुनियो जरा गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही सनी देओल के साथ रवि किशन की जोड़ी ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।

क्यों स्पेशल है सनी देओल फैंस के लिए यह सॉन्ग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

 

‘सूर्या अंत से आरंभ तक’ के इस गाने को देखकर आप भी फैन हो जाएंगे जहां चार दोस्तों के बीच की मस्ती दिखाई गई है। यहां जिस तरह से उदित नारायण और कुमार सानू ने अपना रंग बिखेरा है वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सनी देओल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ही फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। जहां उन्होंने कहा कि सुनहरी आवाज वापस आ गई है जो फिर से आपका दिल जीत लेंगे सुनियो जरा के साथ दोस्ती के जादू का अनुभव करें।

Sunny Deol के गाने को क्रेजी हुए लोग

वहीं सनी देओल के ‘सुनियो जरा’ सॉन्ग के इस वीडियो की बात करें तो 4 दोस्तों के बीच मस्ती देखी जा रही है जहां सनी देओल और रवि किशन की जुगलबंदी लोगों को काफी पसंद आ रही है। एक यूजर ने कहा, “शानदार सॉन्ग”। एक यूजर ने कहा 90 के दशक की याद आ गई। एक यूजर ने कहा वाह क्या आवाज है तो एक यूजर ने लिखा फिल्म में लंबे समय के बाद कुछ अलग तड़का लगा है। एक ने लिखा क्या बात है इसी का इंतजार था।

कब रिलीज हो रही है सूर्या

सनी देओल की यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें प्रज्ञा जायसवाल रवि किशन मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। यह एम पदमकुमार के निर्देशन में बनी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 27, 2026

Ramayana Part 1

अक्टूबर 27, 2026