Sunny Deol: फिलहाल ‘सूर्या अंत से आरंभ तक‘ को लेकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इस सबके बीच अब उनके फिल्म का गाना ‘सुनियो जरा’ चर्चा में आ गया है। जहां दो ऐसे सिंगर को देखा गया जिन्होंने लगभग 2 दशक के बाद एक दूसरे से हाथ मिलाया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उदित नारायण और कुमार सानू की जिनकी आवाज में लोगों को 90 के दशक की याद दिला दी है। जानिए क्यों सुनियो जरा गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही सनी देओल के साथ रवि किशन की जोड़ी ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।
क्यों स्पेशल है सनी देओल फैंस के लिए यह सॉन्ग
‘सूर्या अंत से आरंभ तक’ के इस गाने को देखकर आप भी फैन हो जाएंगे जहां चार दोस्तों के बीच की मस्ती दिखाई गई है। यहां जिस तरह से उदित नारायण और कुमार सानू ने अपना रंग बिखेरा है वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सनी देओल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ही फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। जहां उन्होंने कहा कि सुनहरी आवाज वापस आ गई है जो फिर से आपका दिल जीत लेंगे सुनियो जरा के साथ दोस्ती के जादू का अनुभव करें।
Sunny Deol के गाने को क्रेजी हुए लोग
वहीं सनी देओल के ‘सुनियो जरा’ सॉन्ग के इस वीडियो की बात करें तो 4 दोस्तों के बीच मस्ती देखी जा रही है जहां सनी देओल और रवि किशन की जुगलबंदी लोगों को काफी पसंद आ रही है। एक यूजर ने कहा, “शानदार सॉन्ग”। एक यूजर ने कहा 90 के दशक की याद आ गई। एक यूजर ने कहा वाह क्या आवाज है तो एक यूजर ने लिखा फिल्म में लंबे समय के बाद कुछ अलग तड़का लगा है। एक ने लिखा क्या बात है इसी का इंतजार था।
कब रिलीज हो रही है सूर्या
सनी देओल की यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें प्रज्ञा जायसवाल रवि किशन मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। यह एम पदमकुमार के निर्देशन में बनी है।
