Udta Teer Box Office Collection Day 4: सारा अली खान-आयुष्मान खुराना की कॉमेडी जनता को क्यों नहीं आ रही रास? कमाई ने मेकर्स का बढ़ाया सिर दर्द!

Udta Teer Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर'  फैंस की उम्मीद से बिल्कुल उल्टा कमाई कर रही है। जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ी हुई है। रिलीज के चार दिनों में  कलेक्शन काफी कम हो गया है।

Udta Teer Box Office Collection Day 4

Picture Credit: Google

Udta Teer Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जिनकी कॉमेडी और सोशल मुद्दों पर बनी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब चलती हैं। लेकिन इस बार की कहानी थोड़ी सी हटकर है। क्योंकि सारा अली खान के साथ उनकी  स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ का हाल बेहाल है।  रिलीज के चार दिनों के अंदर ही फिल्म की कमाई इतनी कम हो गई है कि, मेकर्स के सामने बजट निकालना भी बड़ी चुनौती जैसा है। ये एक फैमिली एंटरटेनर है। लेकिन इसके बाद भी ऑडियंस और फैंस इसे देखने  से बच रहे हैं।  बीत दिन मूवी की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

Udta Teer Box Office Collection Day 4 कितना हुआ? 

‘उड़ता तीर’ फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 5805 शोज से हुई है। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की इस कॉमेडी फिल्म ने भारत में टोटल कलेक्शन 27.21 करोड़ रुपए कर लिया है। वहीं, विदेशों में इसका ओवरसीज कलेक्शन अभी तक 6.5 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही ‘उड़ता तीर’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 33.96 करोड़ रुपए हो चुका है। इस मूवी का बजट 65 करोड़ के आस-पास है। लेकिन बीते दिन फिल्म की कमाई में 60.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण इसका बजट निकालना काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा है। हालंकि मूवी ने रविवार को  8.20 करोड़ रुपए कमाए थे। लेकिन सोमवार को अचानक से कमाई गिर गई। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की  फिल्म ‘उड़ता तीर’ का क्यों गिरा कलेक्शन?

ये फिल्म  एक पाकिस्तानी लड़के की कहानी है, जो याददाश्त जाने के बाद कट्टर हिन्दुस्तानी बन जाता है।  इसके बाद शुरु होती है भयंकर कॉमेडी। इस मूवी के डायरेक्टर आकाश ए. कौशिक हैं। फिल्म के गिरते कलेक्शन का सबसे बड़ा कारण रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को माना जा रहा है। क्योंकि इन फिल्मों के क्रेज के चलत सारा और आयुष्मान की फिल्म को कम स्क्रीन और शो मिले हैं।  वहीं, मूवी  के रिव्यू भी काफी मिले-जुले थे। जिसके कारण ऑडियंस इसे देखने से बच रही है। 

 

Exit mobile version