किंग के नए पोस्टर में लवर बने Shah Rukh Khan, क्या Avengers Doomsday को दे रहे चुनौती?

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने इसकी रिलीज डेट को कंफर्म किया है। जिसके कारण फैंस हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' से इसके टकराने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Shah Rukh Khan

Picture Credit: Google

Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के ‘जवान’, ‘पठान’ शाहरुख खान ने अपने फैंस को खुश कर दिया है। दरअसल, ऐसी खबरें चल रही थी कि, मार्बल की मचअवटेड फिल्म  ‘एवेंजर्स डूम्सडे’  के 17 दिसंबर 2026 को रिलीज होने के कारण शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट टाल रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किंग फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही खुद को कातिल नहीं आशिक बताया है।  उनके मुंह में एक लाल रंग का गुलाब भी दिख दिख रहा है। जिसे देखकर कुछ लोग इसे  हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से इसे कॉम्पिटिशन के रुप में देख रहे हैं।

Shah Rukh Khan  की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्ट रिलीज

शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी किया है। इसमें वो आग से घिरे हैं। इस दौरान उनके हाथ में गन है और मुंह में गुलाब दबा हुआ है। इसके साथ ही मजेदार कैप्शन के साथ लिखा, ‘आज फिर याद आया कातिल नहीं आशिक हूं। किंग’। वहीं, एक्टर ने इसकी रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 बताई है। यानी की ‘किंग’ उसी तारीख पर आ रहा है, जिसका उसने वादा किया था।

देखें पोस्टर

Picture Credit: इंस्टाग्राम

नए पोस्ट में शाहरुख खान गैंगस्टेर के साथ लवर भी लग रहे हैं। अभी तक मूवी के जो भी पोस्टर आए हैं। उनमें वो एक्शन करते हुए दिखे हैं। लेकिन इसमें वो एक आशिक के रुप में दिख रहे हैं।  इस फिल्म को शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ ला रहे हैं। पहली बार बाप-बेटी स्क्रीन पर गुरु और शिष्य की भूमिका में दिखेंगे। इसे शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ मिलकर बना रहे हैं।   इस मूवी का  बजट 350 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है।

किंग और ‘एवेंचर्स डूम्सडे ‘ का होगा महामुकाबला

साल का अंत सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि 17 दिसंबर 2026 को मार्वल की हॉलीवुड फिल्म
‘एवेंचर्स डूम्सडे ‘ वर्ल्ड वाइड रिलीज हो रही है। वहीं, शाहरुख खान की किंग 24 दिसंबर को आ रही है। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट में भले ही एक हफ्ते का फर्क हो लेकिन, दोनों का टकराना तय है। यही कारण है , ऐसी चर्चाएं चल रही थी कि, ‘अवेंचर्स डूम्सडे’ के कारण शाहरुख अपनी फिल्म की रिलीज को टाल सकते हैं। लेकिन एसआरके ने इन सभी अफवाहों से पर्दा हटा दिया है।

Exit mobile version