Jailer 2 Box Office Collection Day 11 : रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन से तबाही मचाई हुई है। बीते दिन रविवार को फिल्म का कलेक्शन 700 करोड़ को पार कर गया। साउथ किंग को फैंस ने उन्हें एक बार फिर से सुपरस्टार बना दिया है। ‘जेलर 2’ अपने पहले पार्ट से भी ज्यादा कमा रही है। इसके साथ ही बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई बड़ी मूवीज को पीछे छोड़ चुकी है। अगर आप भी तमिल स्टार थलाइवा के फैंन हैं तो उनका नया रिकॉर्ड जरुर जानें।
Jailer 2 Box Office Collection Day 11 कितना हुआ?
तमिल फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 11वें दिन 25.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 11954 शओज से हुई है। वहीं, भारत में रजनीकांत की ये फिल्म टोटल कमाई 466.85 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 243.50 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही ‘जेलर 2’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 710.35 करोड़ रुपए हो गया है। ये मूवी सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु भाषा में कर रही है। संडे को इसकी कमाई में 6.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। ‘जेलर 2’ का बजट 350 करोड़ से ज्यादा का है और ये अपने बजट से कई गुना प्रॉफिट कमा चुकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए?
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स की बात करें तो इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है। रजनीकांत की इस मूवी ने अपने ओवरसीज कलेक्शन से ‘बाहुबली’ और सलमान खान की ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 2026 की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है। इस पिल्म ने ‘धुरंधर 2’ , ‘एनिमल’, ‘लियो ‘और ‘दृश्यम 3 ‘जैसी कई सुपरहिट मूवीज को पछाड़ दिया है
