Bigg Boss 20: टीवी एक्ट्रेस पर भारी पड़ी भोजपुरी क्लीन , सलमान खान के शो में माही -आम्रपाली दुबे के बीच खतरनाक लड़ाई

Bigg Boss 20: टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच फिर से भयंकर लड़ाई हुई है। नए एपिसोड में बीबी हाउस में जमकर बवाल हुआ है।

Bigg Boss 20

Picture Credit: JioHotstar Reality

Bigg Boss 20: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे इन दिनों सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 का हिस्सा हैं। यहां पर वो घरवालों को खाना भी बनाकर देती हैं और अपनी बेबाकी से सभी दिल भी जीतती हैं। लेकिन उनकी अकसर लड़ाई टीवी एक्ट्रेस माही विज के साथ होती रहती है। जब से बिग बॉस सीजन 20  शुरु हुआ है, तब से दोनों एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन बने बैठी हैं। अभी हालहि के प्रोमो में फिर दोनों के बीच तीखी बहस हुई है। जिसमें आम्रपाली दुबे ने माही की जमकर क्लास लगी है। इसके साथ ही ये भी कह दिया कि, वो उनकी नौकर नहीं हैं।

Bigg Boss 20 में फिर हुआ आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच लड़ाई

बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आया है। इसमें देखा जा सकता है कि, माही विज की तरफ से आम्रपाली दुबे को बार-बार दाल बनाने का ऑर्डर दिया जा रहा है। जिसके कारण भोजपुरी एक्ट्रेस को गुस्सा आ जाता है। वह कहती हैं, मुझे अपना काम बहुत अच्छे से पता है, मैं बना रही हूं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality

इस पर माही कहती हैं कि, तुम खाना नहीं बनाओगी तो पूरा घर मुझ पर गुस्सा करेगा। इस के बाद आम्रपाली गुस्से में चिल्लाते हुए कहती हैं कि, वो उनकी नौकर नहीं हैं। माही उन्हें इस तरह से आदेश नहीं दे देती हैं। इसके बाद  आम्रापली दुबे खाना बनाने से साफ मना कर देती हैं।

सलमान खान के शो में क्यों चल रहा माही और आम्रपाली का विवाद? 

माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच अकसर किचन को लेकर विवाद होता है। माही अकसर आम्रपाली के काम पर सवाल खड़े करती रहती हैं। उन्होंने उनके चिकन पर भी सवाल उठाया था। जिसके कारण बीबी हाउस में काफी विवाद हुआ था । माही ने गुस्से में आम्रपाली को यहां तक कह दिया कि ‘थूकते होंगे भोजपुरी के लोग…’ इसके साथ ही माही  उनकी बॉडी शेमिंग करते हुए आलू की बोरी भी कह चुकी हैं। दोनों के बीच लगातार लड़ाई बढ़ती जा रही है।  दोनों के बीच हुई लड़ाई को आप कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के अपकमिंग एपिसोड में देख सकते हैं।

Exit mobile version