---Advertisement---

Udta Teer Box Office Collection Day 6: ‘उड़ता तीर’ लेकर बुरा फंसे सारा अली खान-आयुष्मान खुराना ! जानें कॉमेडी भी क्यों नहीं करा पा रही कमाई?

Udta Teer Box Office Collection Day 6: सारा अली खान-आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकाल पाना बहुत मुश्किल हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 29, 2026 1:19 अपराह्न

Udta Teer Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Udta Teer Box Office Collection Day 6:  आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ को अभी हालहि में 23 अक्टूबर  2026 को रिलीज किया गया था।  फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच की अनोखी कहानी दिखाती है। कॉन्सेप्ट हटकर होने के बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है। क्योंकि अब हालत ये हो गए हैं कि,  मेकर्स के लिए बजट निकाल पाना ही सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। बीते दिन भी करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन हाउस में बनी ये फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पायी और इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है।

Udta Teer Box Office Collection Day 6 कितना है?

‘उड़ता तीर’ फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 5781 शोज से हुई है। भारत में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की ये स्पाई कॉमेडी मूवी अभी तक 34.18 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 8.50 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही उड़ता तीर का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 42.68 करोड़ रुपए हो चुका है। मूवी का बजट 65 करोड़ के आस-पास है। लेकिन जिस तरह से फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है। उससे मेकर्स के सामने बजट निकालने की चुनौती खड़ी हो गई है। बीते दिन भी मूवी की कमाई में 18.05 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को Sacnilk ने जारी किया है।

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की  फिल्म ‘उड़ता तीर’ के गिरते कलेक्शन के बड़े कारण

‘उड़ता तीर’ फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम होने के कई बड़े कारण माने जा रहे हैं। फिल्म की कमजोर कहानी ऑडियंस को बोर कर रही है। वहीं, फिल्म को लेकर आए रिव्यू में ऑडियंस ने कहा कि, बेवजह हद से कॉमेडी को डाला गया है। वहीं, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ के कारण सारा और आयुष्मान की इस फिल्म को बहुत ही कम शोज और स्क्रीन मिली हैं। जिसके कारण कमाई में भयंकर गिरावट जारी है। फिल्म एक पाकिस्तानी लड़के की कहानी है, जिसकी याददाश्यत चली जाती है और वो कट्टर हिन्दुस्तानी बन जाता है।  फिल्म के डायरेक्टर आकाश ए, कौशिक हैं। वहीं, सारा और आयुष्मान के अलावा, रवि कुशन, मुकेश तिवारी, जिमी शेरगिल, अनुप्रिया गोयनका और सुनील ग्रोवर जैसे बड़े एक्टर्स हैं। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स ने बनाया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026