CM Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस लगातार नशा तस्करों पर एक्शन ले रही है। राज्य में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में चल रही मान सरकार को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। इसीलिए पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नशे का नेटवर्क चला रहे अपराधियों पर लिए गए बड़े एक्शन की जानकारी को सार्वजनिक किया है।
CM Bhagwant Mann सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को फिर मिली सफलता
नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस ने गाज गिराई है। इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी करते हुए लिखा, ‘सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को मिली बड़ी सफलता, पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों पर गिराई गाज पंजाब | ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के 606 दिन।
देखें पोस्ट
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟔𝟎𝟔 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 147 drug smugglers and recovered 20.2 kg of heroin, 565 intoxicant pills, and ₹6,550 in drug money. https://t.co/uNROAl6JxS
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 29, 2026
नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 147 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 20.2 किलोग्राम हेरोइन, 565 नशीली गोलियां और नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़ी 6,550 रुपये की नकदी बरामद की।’
‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान तेजी से चल रहा
आपको बता दें , पंजाब की मान सरकार ने 1 मार्च 2025 को ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की शुरुआत की थी। खबरों की मानें तो अभी तक राज्य पुलिस 73000 से ज्यादा नशा तस्करों पर एक्शन ले चुकी है। वहीं, 847 करोड़ की अवैध संपत्ति को जब्त भी कर चुकी है। पाकिस्तान से आने वाले तस्करों को रोकने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया गया है। अभी हालहि में मान सरकार ने अभियान के 500 दिन पूरे होने पर संकल्प लिया था कि, पंजाब को बहुत जल्द नशा मुक्त राज्य बनाया दिया जाएगा। ये मुहिम बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रही है।







