---Advertisement---

Salman Khan संग रोमांस करती नजर आएंगी Samantha Ruth Prabhu! इस निर्देशक की फिल्म से बॉलीवुड में मचा सकती धमाका

Samantha Ruth Prabhu Salman Khan: साउथ की मशहूर हसीना सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड में एंट्री कर सकती है। इस बार वह भाईजान के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनने वाली इस फिल्म में भाईजान के साथ सामंथा तबाही मचा सकती है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2023 2:48 अपराह्न

Samantha Ruth Prabhu Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu Salman Khan: सामंथा रुथ प्रभु को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। साउथ की एक्ट्रेस बहुत जल्द वरुण धवन के साथ ‘सिटाडेल’ फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह सच है कि एक्ट्रेस साउथ की दुनिया में एक चर्चित नाम है लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो सामंथा बहुत जल्द बॉलीवुड में भी धमाका करती हुई नजर आ सकती हैं। इस खबर को जानने के बाद फैंस की खुशियां सातवें आसमान पर है और यह सच है कि सामंथा उन्हें खास ट्रीट देती हुई नजर आएंगी। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर किस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं सामंथा।

करण जौहर करेंगे एक्सपेरिमेंट

दरअसल एक रिपोर्ट में यह खबर सामने आई है कि सामंथा रुथ प्रभु बहुत जल्द बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। उनकी पहली फिल्म बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान के साथ है जिसमें वे रोमांस करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन फिलहाल यह खबर चर्चा में है कि दोनों बहुत जल्द कोलैब करते हुए दिखाई देंगे। वही यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए अनुष्का शेट्टी और तृषा के साथ भी बातचीत चल रही है लेकिन इस बारे में कोई भी ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

निर्देशक विष्णुवर्धन संग बातचीत जारी

पिछले कुछ समय से यह खबर खूब लाइमलाइट में रही कि करण जौहर की फिल्म में सलमान खान नजर आ सकते हैं। एक लंबे अंतराल के बाद एक साथ दोनों को काम करते हुए देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे। अब यह खबर सामने आ रही है कि करण जौहर इस बार सलमान खान ही नहीं बल्कि साउथ हसीना सामंथा रुथ प्रभु के साथ भी एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में अपनी एक फिल्म में दोनों को साथ में लेने के लिए वे बेताब हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनने वाली इस फिल्म के लिए निर्देशक विष्णुवर्धन संग बातचीत जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026