Samay Raina: इंडियाज गोट लेटेंट का लेटेस्ट एपिसोड फिलहाल सोशल मीडिया पर विवादों में आ गया है और इसके अलग-अलग क्लिप चर्चा में हैं। जहां एक ही साथ समय रैना ने सौरव जोशी और बादशाह की शादी को लेकर चुटकी लेते हुए नजर आए। दरअसल हाल ही में सौरव ने अवंतिका भट्ट के साथ शादी की है और ऐसे में उन्हें इंडियाज गॉट लेटेंट एपिसोड में देखा गया तो समय उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं रहे। इस दौरान उन्होंने एक तीर में दो निशाना लगाया है। जानिए वीडियो में किस तरह से समय रैना मजे लेते दिखे हैं।
शादी और तलाक को लेकर Samay Raina का व्यंग्य
सौरव जोशी ने 25 की उम्र में शादी कर ली है और इसकी वजह से वह सुर्खियों में है। इंडियाज गोट लेटेंट में जब सौरव पहुंचते हैं तब समय उनसे कहते हैं, “भाई धन्यवाद कि आप यहां आए बधाई हो आपकी शादी हुई है नई-नई इतनी यंग उम्र में अपने शादी की है मैं आशा करता हूं कि चले।” जब इस पर बगल में बैठे बादशाह हंसने लगते हैं तब समय रैना कहते हैं, “नहीं सबकी नहीं चलती पर अगर नहीं भी चले तो डिवोर्स से 8-9 ब्लॉक तो बना ही लोगे।”
समय रैना ने सौरव जोशी के लिए मजे
इसके बाद भी समय रैना सौरव जोशी के साथ मस्ती मजाक करते हुए दिखाई देते हैं। वह कहते हैं, “कैसा लग रहा है सौरव भाई आपको आज आप क्यों आए भाई हमारे बीच में यार आपका सब सही चल रहा था यार।” जिस पर वह जवाब देते हैं बहुत ही अच्छा लग रहा है बस थोड़ा ध्यान से रहना है बस कुछ अलग एक्सपीरियंस करना था इसीलिए। ऐसे में समय रोस्ट करते हैं, “एक अच्छा हेयरकट लो ना भाई कभी।”
क्या है बादशाह की शादी को लेकर विवाद
वहीं दूसरी तरफ अगर बादशाह की बात करें तो उनकी पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी जहां 2020 में उनका रिश्ता खत्म हो गया। वही हाल में यह खबर सामने आई थी कि उनकी पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ शादी हुई है लेकिन बाद में दोनों के बीच खटपट की खबरें आने लगी। एक बार फिर बादशाह की शादीशुदा जिंदगी विवादों में है।
जाहिर तौर पर यह एपिसोड लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
