Samay Raina मेधा शंकर नहीं सिर्फ राखी सावंत को करते हैं फॉलो, डेटिंग अफवाह के बीच क्यों चर्चा में आए रुमर्ड कपल

Samay Raina: राघव जुयाल बर्थडे सेलिब्रेशन में यूट्यूबर सुर्खियों में आ गए दरअसल इस दौरान मेधा शंकर भी नजर आई। वहीं दूसरी तरफ क्यों राखी सावंत की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या

Samay Raina

Photo Credit- Google Samay Raina

Samay Raina: एक इवेंट में 12वीं एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ यूट्यूबर दिखे तो सोशल मीडिया पर उनकी डेटिंग की अफवाहें जोर पकड़ ली। लोग यह मान बैठे कि उनके बीच कुछ तो पक रहा है। वहीं इस सब के बीच बीते दिन एक बार फिर से रुमर्ड कपल सुर्खियों में आ गए क्योंकि उन्हें साथ में स्पॉट किया गया। दरअसल राघव जुयाल बर्थडे सेलिब्रेशन में समय रैना को भी देखा गया। भले ही वे साथ नजर ना आए हो लेकिन यूजर्स की आंखें इस पर अटक गई है। इस सबके बीच इंस्टाग्राम फॉलोइंग को देखने के बाद हैरानी हो सकती है।

Samay Raina ने क्या मेधा शंकर के साथ रिश्ता किया कन्फर्म

राघव जुयाल के बर्थडे सेलिब्रेशन में समय रैना और मेधा शंकर दोनों ही नजर आए। हालांकि इस दौरान उन्होंने कैमरे पर साथ में पोज नहीं दिया लेकिन उनकी मस्ती के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां राघव के साथ समय रैना मस्ती करते हुए नजर आते हैं और इस दौरान रणवीर अलाहाबादिया भी दिखाई देते हैं। वही मेधा शंकर को भी कैमरे पर पोज देते हुए देखा गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा गया कि क्या इन्होंने एक बार फिर इवेंट में साथ दिखने के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

समय रैना को लेकर क्यों फैन फॉलोइंग है चर्चा में

हालांकि समय रैना और मेधा शंकर की तरफ से फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है ना ही अब तक इस पर रिएक्ट किया गया है। वहीं चौंका देने वाली बात यह है कि समय रैना और मेधा शंकर एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं जबकि यूट्यूबर इंस्टाग्राम पर सिर्फ राखी सावंत को फॉलो करते हैं जो वाकई शॉकिंग है। यह उनके बीच की बॉन्डिंग को दिखाने के लिए काफी है।

 

क्या वाकई समय रैना और मेधा शंकर के बीच कुछ है या सिर्फ लोगों द्वारा मन से बनाई गई कहानी है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन फिलहाल राघव जुयाल के बर्थडे सेलिब्रेशन से वह चर्चा में आ गए हैं।

 

 

Exit mobile version