---Advertisement---

विशाल से मुलाकात के बाद बदला Sana Makbul का मिजाज! वीडियो में डिफरेंट लुक में इस सिंगर के गाने पर थिरकती आई नजर

Sana Makbul: सना लेटेस्ट वीडियो में अपने अलग-अलग अंदाज से लोगों को रूबरू करवाती हुई नजर आई, देखने वाले प्यार लुटाने पर मजबूर हो गए हैं। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 18, 2024 3:23 अपराह्न

Sana Makbul
Follow Us
---Advertisement---

Sana Makbul: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ की विनर सना मकबूल सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। शो को जीतने के बाद फैंस के बीच वह किस कदर पॉपुलर है उसमें कोई दो राय नहीं है। बिग बॉस ओटीटी में उनके दोस्त रहे विशाल पांडे से हुई उनकी मुलाकात। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो को भी शेयर किया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस सबके बीच सना मकबूल ने एक और वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न स्टाइल के साथ अपने बॉसी लुक को फ्लॉन्ट करती नजर आई। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में खास।

अलग-अलग लुक से दिल जीत गई Sana Makbul

जहां तक सना के इस वीडियो की बात करें तो इसमें वह नियॉन कलर के चिकनकारी सलवार सूट में पोज देती हुई नजर आ रही है। हाफ क्लच हेयर स्टाइल के साथ बड़े झुमके में उनका यह देसी अंदाज देखने के बाद फैंस दीवाने हो रहे हैं। वहीं एक और झलक में वह डेनिम ड्रेस को खास अंदाज में स्टाइल करती हुई नजर आई हैं। हर एक लुक दिलकश है और अपने फैशन से लोगों को दीवाना बनाने में कामयाब हुई। इसे देखने के बाद लोग तारीफ करने पर मजबूर हो गए।

दिन की शुरुआत फूल ऑन एनर्जी के साथ

इस वीडियो में उनके डिफरेंट अंदाज को देख फैंस फिदा हो रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सना ने इंस्टाग्राम के कैप्शन में लिखा, “सुबह-सुबह दिलजीत के गाने अपने दिन की शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका है।” सना के चेहरे पर मिलीयन डॉलर्स स्माइल इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि वह अपने दिन की शुरुआत किस एनर्जी और फ्रेशनेस के साथ की है।

चर्चा में रही सना

गौरतलब है कि शो में रणवीर शौरी और साई केतन राव के साथ उनकी दुश्मनी काफी सुर्खियों में रही। वहीं दूसरी तरफ विशाल पांडे और लवकेश कटारिया के साथ उनकी दोस्ती भी तो नेज़ी के साथ अपनी अलग बॉन्डिंग को लेकर भी वह सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026