---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 के इस कंटेस्टेंट संग खुलेआम बीच सड़क ये क्या कर रही Sana Makbul, वीडियो को बार-बार देखने लगे यूजर्स

Sana Makbul: विशाल पांडे और सना मकबूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे एक साथ धमाल मचाते हुए नजर आए हैं। चर्चा में है दोनों की मस्ती।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2024 4:49 अपराह्न

Sana Makbul
Follow Us
---Advertisement---

Sana Makbul: सना मकबूल (Sana Makbul) बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने के बाद सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है और फैंस उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। शो में नजर आने के बाद सना मकबूल और विशाल पांडे (Vishal Pandey) की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों दोस्त थे और बाहर निकलने के बाद उन्हें साथ देखने के लिए लोग बेताब हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद विशाल और सना के फैन खुशी से उछल पड़ेंगे। एक डांस वीडियो के लिए दोनों को साथ में देखा गया है।

Sana Makbul और Vishal Pandey का धमाल

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए सना मकबूल ने लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि वे जॉर्जिया में हैं और इस दौरान उनके साथ नजर आ रहे हैं विशाल पांडे। इसे शेयर करते हुए सना ने लिखा, “थोड़ा सा मजाक किसी को नुकसान ना पहुंचाएं।” वीडियो में आप देखेंगे कि सना मकबूल ब्लैक क्रॉप टॉप को व्हाइट जैकेट और व्हाइट फ्लेयर्ड पेट के साथ पेयर करती हुई नजर आ रही है तो विशाल पांडे व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में दिखाई दे रहे हैं। ‘गुलाबी शरारा’ गाने पर वे ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Sana Makbul और Vishal Pandey की बॉन्डिंग और जोड़ी की तारीफ कर रहे फैंस

इस दौरान लोगों की नजरें सना मकबूल और विशाल पांडे की क्लोजनेस पर अटक गई। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद उनकी बॉन्डिंग और जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं लोगों का मानना है कि वे जल्द किसी सॉन्ग में साथ नजर आने वाले हैं। वीडियो को 94 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और इस पर विशाल पांडे के कमेंट ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। इसमें दो राय नहीं है कि दोनों की जोड़ी किस कदर फैंस को दीवाना बनाती है। सना, विशाल पांडे और लवकेश कटारिया की दोस्ती सुर्खियों में रही और उन्होंने एक दूसरे का साथ दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026