---Advertisement---

माधुरी को लेकर Sanjay Dutt की सरेआम इस निर्देशक ने ली चुटकी, सुनकर शर्म से लाल हुए ‘खलनायक’ एक्टर

Sanjay Dutt: संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'खलनायक' को लोगों ने खूब पसंद किया था। 30 साल के बाद स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें माधुरी तो नजर नहीं आई लेकिन निर्देशक सुभाष गई संजय दत्त की चुटकी लेने में कोई कसर नहीं छोड़े। उन्होंने संजू बाबा को माधुरी के नाम से खूब चिढ़ाया वहीं यह भी खबर पिछले दिनों सामने आई थी कि फिल्म का सीक्वल भी तैयार किया जाएगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2023 1:20 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:10 पूर्वाह्न

sanjay dutt madhuri dixit
Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Dutt: 90 की अगर हिट फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘खलनायक‘ का नाम शुमार है। ‘खलनायक’ फिल्म में जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आई थी। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं फिल्म रिलीज को जब 30 साल हो चुकी हैं तो इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें खलनायक की पूरी टीम नजर आई। हालांकि इस दौरान माधुरी दीक्षित नदारत दिखी लेकिन निर्देशक सुभाष घई संजू बाबा की जमकर चुटकी लेते हुए नजर आए। आइए देखते हैं आखिर क्यों है यह खबर चर्चा में।

सुभाष घई की बात सुनकर शरमा गए संजय दत्त

स्क्रीनिंग के दौरान सुभाष घई संजय दत्त की जमकर चुटकी लेते हुए नजर आए। इस इवेंट में संजय दत्त, सुभाष गई जैकी श्रॉफ, इला अरुण और अलका याग्निक भी शामिल हुई थी। वहीं सुभाष घई संजय दत्त के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। दरअसल माधुरी दीक्षित का नाम लेकर सुभाष ने संजय से कहा, “संजय दत्त बोलता था कि यह पिक्चर बहुत दूर तक जाएगी पर देखता था माधुरी की तरफ।” इतना सुनने के बाद संजय दत्त शरमा गए और वह कुछ बोल नहीं सके।

खलनायक हिट होना पहले से था तय

वहीं जब सुभाष घई से यह पूछा गया कि क्या वह जानते थे कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और आज भी इसके गाने काफी चर्चा में है तो इस सवाल के जवाब में फिल्म मेकर ने कहा, “मैं हमेशा निश्चिंत था लेकिन एक निर्देशक के तौर पर मेरे मन में कई सवाल थे लेकिन मुझसे ज्यादा संजू निश्चिंत था।”

क्या जल्द बन सकती है ‘खलनायक 2’

गौरतलब है कि इस फिल्म को रिलीज होने के बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का नाम साथ में जोड़ा जा रहा था। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और सीरियस रिलेशनशिप में हैं। इस फिल्म के बाद संजय दत्त का नाम किसी न किसी विवाद से जुड़ता रहा और दोनों के बीच दूरियां आ गई। वहीं अभी कुछ समय पहले यह खबर सामने आई थी कि 30 साल के बाद ‘खलनायक’ फिल्म का सीक्वल तैयार किया जा रहा है जिसमें पुरानी स्टार कास्ट नजर आएंगी। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह वाकई काफी दिलचस्प है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026