---Advertisement---

Sanjay Leela Bhansali :खान्स के बीच फंसी भंसाली की स्क्रिप्ट! आखिर क्यों आलिया स्टारर फिल्म को नहीं मिल रहा हीरो?

Sanjay Leela Bhansali : संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर खबर है कि, वो दोबारा मूवी पर काम कर रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट के साथ कोई नया एक्टर दिख सकता है। हालंकि सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर भी बात चल रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 5, 2026 4:33 अपराह्न

Sanjay Leela Bhansali
Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Leela Bhansali:   बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इसमें आलिया भट्ट, विक्की कौशल और  ऱणबीर कपूर होंगे। इस मूवी को 21 जनवरी 2027 को रिलीज किया जाएगा। ये हिन्दी, तमिल  और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। लव ट्रायएंगल में उलझी इस फिल्म को लेकर अभी खबरें चल ही रही थीं कि, भंसाली की 7 साल  से अटकी फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ सुर्खइयों में आ गई है। इस मूवी को कुछ साल पहले आलिया भट्ट और सलमान खान के साथ भंसाली बनाना चाहते थे। लेकिन ये अटक गई। इस दौरान आलिया भट्ट के अपोजिट शाहरुख खान का नाम भी सामने आया। लेकिन बात नहीं बन सकी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि, इसे किसी नए चेहरे के साथ रिलीज किया जा सकता है।

Sanjay Leela Bhansali की ‘इंशाअल्लाह’ फिल्म से सलमान खान और शाहरुख खान ने बनाई दूरी

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ को लेकर खबर है कि, इस फिल्म का जब साल 2019 में एलान हुआ तो सलमान खान को इसकी स्टोरी को लेकर कुछ मतभेद थे। जिसके कारण उन्होंने फिल्म से हाथ खींच लिए। जब भंसाली ने शाहरुख खान से बात की तो खबर आयी वो अपनी ‘किंग’ फिल्म में बिजी हैं। जिसके कारण संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को मना कर दिया। लेकिन अब कहा जा रहै है कि, लव एंड वॉर के बाद भंसाली स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करके इसे नए तरीके से पेश कर सकते हैं। हालंकि अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन ये पूरी तरह से खबरों में आ गई है। भंसाली इंशाअल्लाह फिल्म को लेकर काफी सीरियस नजर आ रहे हैं।

आलिया भट्ट के साथ ‘इंशाअल्लाह’ फिल्म में  कौन करेगा  रोमांस?

फिल्म से जुड़े सूत्रों का यह भी मानना है कि कहानी की मांग को देखते हुए यह भी संभव है कि भंसाली किसी यंग एक्टर को आलिया भट्ट के अपोजिट कास्ट कर लें। स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद ही यह तस्वीर साफ हो पाएगी। हांलकि अभी तक किसी तीसरे एक्टर के नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की स्टोरी एक अधेर बिजनेसमैन और एक कम उम्र की लड़की की इच्छाओं पर आधारित हैं। इन दोनों का लव एंगल भंसाली अलग तरीक से दिखा सकते हैं। इसका बजट 200 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 5, 2026

Rise and fall 2

अक्टूबर 5, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 5, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection

अक्टूबर 5, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 5, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 3

अक्टूबर 5, 2026