Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ के कारण चर्चाओं में बनी हुई है। आयुष्मान खुराना और सारा की ये फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही है। इसीलिए दोनों स्टार प्रमोशन में बिजी हैं। इसी लिए सारा और अयुष्मान पंजाब को गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। यहां पर सारा अली खान फूट-फूटकर रोनो लगीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके इस भक्तिमय रुप का काफी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है? एक्ट्रेस किस भगवान की भक्त हैं? सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी ने इसका खुलासा एक इंटरव्यू में किया था।
Sara Ali Khan किस भगवान को मानती हैं?
‘उड़ता तीर’ एक्ट्रेस सारा अली खान ने रणवीर इलाहाबाडिया के पॉडकास्ट में बताया था कि, उनकी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने वहां एक अलग ही जुड़ाव महसूस किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में भोलेनाथ की ऊर्जा बिल्कुल दोगुनी महसूस होती है।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-Beer Casts
वहां जाने के बाद उनकी आस्था महादेव में और भी गहरी हो गई। वो भगवान शिव को गुड एनर्जी कहती हैं। इसके साथ ही विशेष जुड़ाव मानती हैं।आपको बता दें, सारा अली खान की मां अमृता सिंह हिन्दू हैं और उनके पिता मुस्लिम हैं। इसलिए वो मंदिर और दरगाह के साथ हर धार्मिक स्थान पर जाती हैं।
‘उड़ता तीर’ फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट
सारा अली खान और आयुष्मान खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही है। इसके प्रोड्यूसर आकाश ए. कौशिक हैं। ये कहानी बिलाल अहमद नाम के पाकिस्तानी लड़के की है जो अपनी याददाशत खो देता है और सच्चा हिन्दुस्तानी बन जाता है। मूवी में लीड रोल में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना हैं। इसमें राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर और मुकुल देव जैसे बड़े एक्टर भई हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म है। जिसका बजट 60 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है।







