---Advertisement---

Sara Ali Khan ने मां अमृता और पिता सैफ को बताया ‘राजा और रानी’, लाल सूट में भाई के साथ किए खास फोटो शेयर

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने अपने भाई के साथ तस्वीरें शेयर कर कुछ ऐसा कह रही हैजो सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में है। उन्होंने अपनी मां और पिता यानी सैफ अली खान और अमृता सिंह को राजा और रानी कहती हुई नजर आई। तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2023 2:40 अपराह्न

sara ali khan
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: सारा अली खान और इब्राहिम अली खान बॉलीवुड के फेवरेट सिवलिंग की जोड़ी में से एक हैं। एक्ट्रेस अपने भाई के लिए कितनी इमोशनल और पजेसिव है इस बात में कोई दो राय नहीं है। आए मौके पर दोनों एक दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आते हैं। वहीं इस सब के बीच बीते दिन सारा मुकेश अंबानी की गणेश उत्सव पार्टी में शिरकत करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान वह अपने भाई के साथ नजर आई थी। दोनों के बीच की बॉन्डिंग को देख फैंस भी हैरान रह गए थे लेकिन इस सब के बीच सारा ने सोशल मीडिया पर एक कैप्शन से लोगों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या कह गई एक्ट्रेस।

कैपश्न ने जीता लोगों का दिल

सारा अली खान ने अपनी कुछ तस्वीरें भाई के साथ शेयर की है जिसके कैपश्न में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो लोगों का ध्यान जीतने में के लिए काफी है। दरअसल इन तस्वीरों में सारा अपनी मां और पिता को राजा और रानी कहते हुए नजर आ रही हैं। अमृता सिंह और सैफ अली खान को राजा और रानी कहने की वजह से सारा लाइमलाइट में आ गई है। उन्होंने फोटोज को शेयर कर लिखा, “एक था राजा एक थी रानी, दोनों के हुए हमशक्ल बच्चे। बस खत्म कहानी।” इस कैप्शन को पढ़ने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

स्टाइलिश सिवलिंग पर प्यार लुटा रहे लोग

जहां तक इस लुक की बात करें तो सारा अली खान रेड सलवार सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। मिडिल पार्टेड ओपन हेयर स्टाइल से उन्होंने इस लोक को कंप्लीट किया है। वहीं लुक को खास टच देती हुई उन्होंने बिंदी और गले में एक पेंडेंट को कैरी किया है जो काफी खास है। इब्राहिम अली खान के लुक की बात करें तो लाल कुर्ते के साथ उन्होंने मैचिंग नेहरू जैकेट को कैरी किया है। कहने में दो राय नहीं है कि सारा अली खान को जहां लोग अमृता सिंह की हमशक्ल बताते हैं तो इब्राहिम अली खान को सैफ अली खान की। कैप्शन और दोनों भाई बहन काफी चर्चा में आ गए हैं।

इंडस्ट्री में एक्टिव हैं सारा

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले कुछ समय से यह खबर लाइमलाइट में है कि इब्राहिम अली खान बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वही सारा अली खान हाल ही में विक्की कौशल के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आई थी और पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026