---Advertisement---

Sara Arjun ने प्रभास सहित इन चेहरों को दी 20 की उम्र में मात, ‘धुरंधर 2’ के साथ ट्रेंड कर रही रणवीर सिंह की हीरोइन

Sara Arjun: धुरंधर से कमाल दिखाने वाली सारा अर्जुन सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ट्रेड में आ गई है। दरअसल इस एक मामले में प्रभास, अगस्त्य नंदा, विजय जैसे स्टार्स को पीछे छोड़ चुकी है और इसके साथ ही चर्चा में है। आइए जानते हैं कैसे दिखा रही है दबदबा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 8, 2026 12:26 अपराह्न

Sara Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Sara Arjun: आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है और यह लगभग 800 करोड़ के आसपास कमाई कर चुकी है। इस सबके बीच हर एक स्टार कास्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन के अलावा 20 साल की हीरोइन सारा अर्जुन की भी काफी पापुलैरिटी देखी जा रही है। वहीं इस एक मामले में सारा अर्जुन प्रभास और विजय जैसे एक्टर्स पर भारी पड़ी है। धुरंधर 2 जहां एक तरफ लगातार ट्रेंड कर रही है तो इस सब के बीच अब रणवीर सिंह की हीरोइन भी चर्चा में है।

Sara Arjun इस एक मामले में कर रही है ट्रेंड

दरअसल आईएमडीबी की तरफ से पापुलैरिटी रैंकिंग जारी की गई है जहां सारा अर्जुन टॉप पर ट्रेंड कर रही है। दरअसल पिछले हफ्ते वह दूसरे नंबर पर थी लेकिन अब वह सबसे ज्यादा पॉपुलर सेलेब्स की लिस्ट में शुमार हो चुकी है। वहीं इसके साथ ही धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर जो इस लिस्ट में पहले तीसरे नंबर पर थे अब वह दूसरे नंबर पर आ चुके हैं। वहीं पॉपुलर सेलेब्स के चेहरे की बात करें तो सारा अर्जुन, प्रभास, विजय, यामी गौतम, तारा सुतारिया जैसे स्टार्स पर भारी पड़ती हुई दिखी है।

सारा अर्जुन ने इन सभी स्टार्स को दी है पटखनी

धुरंधर में यलीना का रोल निभाने वाली सारा अर्जुन ने विजय, प्रभास और अगस्त्य नंदा को पछाड़कर टॉप पर जगह बनाई है। वहीं लिस्ट में धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर दूसरे नंबर पर हैं। आईएमडीबी की पापुलैरिटी रैंकिंग में विजय आठवें नंबर पर, अगस्त्य नंदा 12वें नंबर पर, भाग्यश्री बोरसे 15वें नंबर पर, सिबी चक्रवर्ती 16वें नंबर पर, यामी गौतम 17वें नंबर पर, प्रभास 19वें नंबर पर, श्रीराम राघवन 22वें नंबर पर, तारा सुतारिया 24वें नंबर पर, दिनजीत अय्याथन 27वें नंबर पर, निविन 30वें नंबर पर, और सिमर भाटिया 42वें नंबर पर हैं।

गौरतलब है कि मार्च 2026 में धुरंधर के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इसका पार्ट 2 रिलीज होने वाला है। ऐसे में सभी स्टार कास्ट लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं सारा अर्जुन के साथ रणबीर सिंह की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया और एक्ट्रेस को लोग जमकर सर्च कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026