---Advertisement---

Sara Tendulkar: फिर ओरी के साथ इस हाल में पोज देती दिखीं सचिन की लाडली, देख लोग रह गए अवाक

Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर नाम बन चुकी हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। इस बीच उन्होंने अपनी कुछ खास तस्वीरें फ्रेंड्स के साथ शेयर करती हुई नजर आई जिसमें वह ब्लैक कलर की साड़ी में कहर बरपा रही हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 30, 2023 11:44 पूर्वाह्न

Sara Tendulkar
Follow Us
---Advertisement---

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर भले बॉलीवुड में डेब्यू ना की हो लेकिन लाइमलाइट बटोरने में किसी भी स्टार किड्स से पीछे नहीं है। सोशल मीडिया पर वह अपना जादू चलाने में कामयाब रही है और लोग उनकी खूबसूरती से लेकर पर्सनल लाइफ तक को जानने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं लोगों को इंप्रेस करने में सारा का भी कोई जवाब नहीं है। यही वजह है कि वह अपनी तस्वीर शेयर करती हुई नजर आती है और बॉलीवुड चेहरों के साथ अक्सर पार्टी करती हुई भी दिखती हैं। इस बीच एक बार फिर उन्होंने पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

ओरी संग मस्ती कर रही सारा

ये तस्वीर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि एक बार फिर इसमें बॉलीवुड के चहेते और हर पार्टी में नजर आने वाले ओरी दिख रहे हैं। ऐसे में फोटोज पर बात होनी तो लाजमी है। खास बात यह है कि इस पार्टी में सारा तेंदुलकर ब्लैक कलर की साड़ी में स्पॉट हुई। मस्ती करते हुए उनकी ये तस्वीरें फिलहाल काफी चर्चा में है। इन तस्वीरों में सारा अपनी फ्रेंड्स के साथ जमकर मस्ती कर रही है। ब्लैक कलर की साड़ी में सारा की खूबसूरती देखने लायक है और लोगों की निगाहें अटक गई।

अलग अंदाज में पार्टी करती दिखीं सारा

जहां तक सारा के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की झिलमिलाती हुई साड़ी को सिंगल स्ट्रिप स्क्वायर नेक ब्लाउज के साथ पेयर कर रही हैं। डायमंड नेकलेस से इस लुक में खास तड़का लगाती हुई नजर आई। सिंपल हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप के साथ बिंदी को लगाकर सारा लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रही। यह बात सच है कि किसी भी स्टार किड्स से सारा तेंदुलकर पीछे नहीं है और कुछ लोग उनकी बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अब तक इस पर 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 15, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026