Satyaprem ki katha: फिलहाल कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर काफी चर्चा में है। ऑनस्क्रीन कपल अपनी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि दोनों को साथ में कई दफा स्पॉट किया गया है। एक बार फिर उन्हें स्पॉट किया गया और उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां कियारा व्हाइट मिनी ड्रेस में नजर आ रही है वहीं कार्तिक डैपर लुक में लोगों को इंप्रेस करते हुए दिख रहे हैं। पैपराजी के लिए कार्तिक और कियारा जमकर पोज देते हैं और फैंस काफी खुश हैं। दोनों की जोड़ी जबरदस्त नजर आ रही है और उम्मीद है कि फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल दिखाएगी।
Satyaprem Ki Katha को प्रमोट करने व्हाइट मिनी ड्रेस में पहुंची कियारा, डैपर लुक में पोज देते दिखे कार्तिक
