---Advertisement---

Sawadeeka: ‘सोशल मीडिया ब्लास्टिंग…’ Vidaamuyarchi से Ajith Kumar Trisha Krishnan के गाने को सुनकर झूमे चाहने वाले, देखें क्या कह रहे क्रेजी फैंस

Sawadeeka: अजीत कुमार, तृषा कृष्णन की फिल्म Vidaamuyarchi का गाना Sawadeeka जारी किया गया है। इसे सुनने के बाद फैंस क्रेज़ी होकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के जरिए दे रहे हैं और यह गाना फिलहाल ट्रेंड में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 27, 2024 3:28 अपराह्न

Sawadeeka
Follow Us
---Advertisement---

Sawadeeka: तमिल फैंस के बीच अजीत कुमार (Ajith Kumar) की फिल्म विदामुयार्ची (Vidaamuyarchi) का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में तृषा कृष्णन अजीत के साथ नजर आने वाली हैं। इस सबके बीच फिल्म का सिंगल Sawadeeka जारी किया गया है जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है और फैंस इस गाने को सुनने के बाद जमकर प्यार लुटाने को मजबूर हो गए। इस फिल्म को लेकर तमिल फैंस की बेताबी और भी बढ़ गई है और ऐसे में इसे लेकर लगातार क्रेज बरकरार है। Sawadeeka गाने को सुनने के बाद आप इसके लिरिक्स में खो जाएंगे। निश्चित तौर पर यह गाना आपको झूमने लिए मजबूर कर देगा।

Sawadeeka Song को लेकर Vidaamuyarchi मेकर्स ने दी जानकारी

जब से Vidaamuyarchi के Sawadeeka गाने की अनाउंसमेंट हुई है तभी से फैंस के बीच इसके लिए बेकरारी लगातार बरकरार है। ऐसे में इस गाने के ऑडियो सॉन्ग को जारी कर दिया गया जिसे फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर मेकर्स की तरफ से दी गई है और लिखा गया, “#Sawadeeka के साथ मस्ती करें Vidaamuyarchi का पहला गाना अब सभी ऑडियो प्लेटफॉर्म पर मौजूद है और इतना ही नहीं शाम 5:05 बजे लिरिक वीडियो भी जारी किया जाएगा। इस पोस्ट में तृषा कृष्णन और अजीत कुमार की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने लायक है।

Vidaamuyarchi के Sawadeeka Song पर फैंस लुटा रहे प्यार

https://twitter.com/sidhuwrites/status/1872568377392398463
https://twitter.com/INCJP35691/status/1872568866695713152
https://twitter.com/Arun73326698/status/1872569074452144591

Vidaamuyarchi के Sawadeeka गाने को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बेताबी जाहिर करते हुए नजर आए। एक ने लिखा हाइप तो एक यूजर ने कहा वाह मजा आ गया। एक यूजर ने लिखा वाइब।

Vidaamuyarchi फिल्म कब हो सकती है रिलीज

Credit- Anirudh Ravichander

जहां तक बात करें Sawadeeka गाने की तो इसे Anthony Dassan ने अपनी आवाज दी है तो इसके लिरिक्स Arivu के हैं। वहीं इसके एसोसिएटेड परफॉर्मर Anthony Dasan और Anirudh Ravichander हैं। बात करें इस फिल्म की तो रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और यह 2025 पोंगल पर रिलीज हो सकती है। एक्शन थ्रिलर यह फिल्म Adhik Ravichandran के निर्देशन में बनाई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026

Aishwarya Rai

नवम्बर 1, 2026

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 31, 2026