---Advertisement---

Priyanka Chopra के पति Nick Jonas को डेट कर चुकी Selena Gomez ने की चुपचाप सगाई! खुशी में बॉयफ्रेंड Benny Blanco संग हुई कोजी

Selena Gomez: सेलेना गोमेज ने अपनी बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ सगाई कर ली है और सोशल मीडिया पर क्यूट तस्वीरें शेयर कर फैंस को इसकी खास झलक दिखाई है। कभी निक जोनस और जस्टिन बीबर को डेट कर चुकी सेलेना फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 12, 2024 12:32 अपराह्न

Selena Gomez
Follow Us
---Advertisement---

Selena Gomez: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर जिनकी आवाज की दुनिया दीवानी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कभी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) और जस्टिन बीबर को डेट कर चुकी सेलेना गोमेज (Selena Gomez) की जिसने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) के साथ इंगेजमेंट कर ली है। इसकी पुष्टि खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर कर की है। इसके साथ ही बता दिया है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ हमेशा के लिए नई जिंदगी की शुरुआत कर रही है। इस दौरान सेलिना ने कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है जिसमें वह बैनी ब्लैंको के साथ काफी खुश नजर आ रही है। आइए देखते हैं।

Selena Gomez और Benny Blanco की रोमांटिक तस्वीर पर ने लुटाया प्यार

तस्वीरों को शेयर करते हुए सेलिना गोमेज ने लिखा, “फॉरएवर बिगिंस नाउ।” इस दौरान पहली तस्वीर में इंगेजमेंट रिंग की झलक दिखा रही है तो दूसरी तस्वीर में सेलिना खुश होकर इस दिन को एंजॉय करती दिखीं लेकिन एक और तस्वीर में वह अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई तो अंतिम तस्वीर में वह इंगेजमेंट रिंग दिखा रही है और उनका बॉयफ्रेंड उनके माथे पर किस कर रहा है। तस्वीर वाकई काफी खूबसूरत है जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीरों को अब तक 5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस पर सेलेना के बॉयफ्रेंड बैनी ब्लैंको ने लिखा, “इंतजार करो यह मेरी पत्नी है।”

Priyanka Chopra के पति Nick Jonas को भी कर चुकी हैं डेट Selena Gomez

जहां तक बात करें सेलेना गोमेज की तो अपने रिलेशनशिप को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रही है। बेनी ब्लैंको के साथ सगाई करने वाली सेलेना किसी समय में जस्टिन बीबर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रही थी। हालांकि दोनों के बीच ब्रेकअप भी काफी विवादों में रहा था। इसके अलावा सेलेना किसी समय में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को भी डेट कर चुकी हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें मौजूद है। कहा जाता है कि 2008 में दोनों की डेटिंग शुरू हुई लेकिन 2010 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Selena Gomez और Benny Blanco अक्सर रोमांस को लेकर रहे चर्चा में

इसके अलावा भी सेलेना गोमेज कई हाई प्रोफाइल रिलेशनशिप में रही है लेकिन आखिरकार उन्हें बेनी ब्लैंको साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। सेलेना और बेनी की बात करें तो दोनों 2023 से रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हैं और उनकी क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026