---Advertisement---

Shah Rukh Khan से ‘डंकी’ को लेकर सिरफिरे फैन ने किया ये सवाल, मजाकिया जवाब से किंग खान ने कर दी बोलती बंद

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान हाल ही में आस्क एसआरके सेशन के दौरान एक फैन के सवाल का कुछ ऐसा जवाब देते नजर आए जिसके बाद वह लाइमलाइट में हैं। 'डंकी' फिल्म को लेकर यूज़र ने एक ऐसा सवाल किया जिसे सुनने के बाद शायद किसी भी स्टार की बोलती बंद हो जाती। हालांकि शाहरुख में कुछ खास है और वह हाजिरजवाबी के लिए चर्चा में हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 6, 2023 6:18 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान अपने एक्टिंग से लोगों पर खास जादू चलाते हैं लेकिन अगर हाजिरजवाबी की बात करें तो उनका कोई जवाब नहीं है। ऐसे में फैंस से रूबरू होने के लिए शाहरुख खान अक्सर #asksrk लेकर आते हैं और यहां फैंस किंग खान के साथ दिल की बात कभी करते हैं। वहीं कुछ लोग शाहरुख को ट्रोल भी करने की कोशिश करते हैं लेकिन शाहरूख अपने हाजिर जवाबी से लोगों की बोलती बंद कर देते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब एक यूजर ने शाहरूख से अपकमिंग फिल्म ‘डंकी‘ को लेकर सवाल पूछा। आइए जानते हैं आखिर क्यों है यह सवाल चर्चा में।

फैन ने किया ये सवाल

दरअसल एक फैन ने शाहरुख खान से एक ऐसा सवाल पूछा जिसे सुनने के बाद शायद कोई भी स्टार की बोलती बंद हो जाती। हालांकि किंग खान ने अपने बेहद मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया। दरअसल फैन का सवाल यह था कि “सर डंकी में sax sux तो नहीं है ना, पापा के साथ देख सकते हैं।” ऐसे में शाहरुख ने इस फैंस को जवाब देते हुए लिखा, “sax sux तो समझा नहीं, टिकट्स पर Tax Tux जरूर होगा डैडी से ले लेना।”

हाजिरजवाबी में नहीं है शाहरुख का जवाब

यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान अपने जवाब से सामने वाले की बोलती बंद दी हो। वह अक्सर आस्क एसआरके के दौरान कुछ ऐसा कह जाते हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है। गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसमें शाहरुख के साथ विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी नजर आने वाले हैं।

अलग अंदाज में ‘डंकी’ में दिखेंगे शाहरुख

फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। वहीं लोग ‘डंकी’ में शाहरुख को अलग अंदाज में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान पहले ही ‘जवान’ और ‘पठान’ के जरिए धमाका मचा चुके हैं। अब ऐसे में डंकी का जादू किस कदर फैंस पर चलता है यह देखना दिलचस्प है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026