---Advertisement---

Shah Rukh Khan के बर्थडे पार्टी में इन बॉलीवुड सितारों ने की जमकर मस्ती, देखें अनसीन फोटो

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के बर्थडे बैश की तस्वीरें फिलहाल लाइमलाइट में है जिसमें करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तक शिरकत करते हुए दिखे। वहीं इस दौरान बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान गायब नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल तस्वीरों में शाहरुख की झलक भी नहीं नजर आई लेकिन इस अनसीन तस्वीर को देख फैंस एक्साइड है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2023 2:27 अपराह्न

Shah Rukh Khan birthday party
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। यह दिन शाहरुख के लिए एक और मायने में खास है क्योंकि उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी इसी दिन जन्मदिन मनाती है। दोनों के बीच रिश्ता मैनेजर और बॉस का नहीं बल्कि एक फैमिली का है। इस सब के बीच शाहरुख खान के बर्थडे बैश से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें न सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी बल्कि बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए। इस दौरान प्राइवेट बर्थडे पार्टी की तस्वीर खूब चर्चा में है। आईए देखते हैं।

ये सितारे आए नजर

जहां तक इस बर्थडे पार्टी की फोटोज की बात करें तो इसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह से लेकर एस धोनी और कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी नजर आ रहे हैं। ये आपस में मस्ती करते हुए दिखाई दिए और अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में है। इस बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रही है। आलिया के लुक की बात करें तो वह ब्लैक आउटफिट को हैंडबैग के साथ कैरी कर रही है।

दीपवीर सहित इन हसीनाओं का जलवा

इस मौके पर दीपिका पादुकोण एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ पोज देती हुई दिखाई दी। दीपिका शॉर्ट शिमरी आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही है। इस दौरान वह टोंट लेग्स को फ्लॉन्ट कर रही है। जहां तक करीना कपूर की बात करें तो करीना अपनी बहन करिश्मा कपूर और दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ दिखाई दी। करीना कपूर व्हाइट कलर ऑफ शोल्डर मिडी ड्रेस में काफी स्टाइलिश दिख रही है। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही है।

खास अंदाज में दिखे धोनी

इन तस्वीरों की बात करें तो इसमें ब्लैक सूट बूट में महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं लेकिन इस दौरान शाहरुख खान की झलक दिखाई नहीं दे रही है। खास मौके पर राजकुमार हिरानी अपनी पत्नी के साथ नजर आए। गौरतलब है कि बहुत जल्द शाहरुख खान राजकुमार की फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं। फिलहाल शाहरुख खान के बर्थडे बैश की तस्वीर काफी लाइमलाइट में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026