61 साल के Shah Rukh Khan की डाइट ने क्यों एक्सपर्ट को किया कन्फ्यूज, जानें फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज, किस गलती से बचें

Shah Rukh Khan: 61 की उम्र में भी किंग खान की फिटनेस जाहिर तौर पर लोगों को हैरान करने के लिए काफी है लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी डाइट सीक्रेट एक्सपर्ट को भी कन्फ्यूज करता है।

Shah Rukh Khan

Photo Credit- Google Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan: अपने करियर में न जाने कितनी अनगिनत फिल्में देकर एक्टर ने वह पहचान बनाई है जिसे कभी नहीं भूला जा सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं किंग खान की जो आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। निश्चित तौर पर उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना नामुमकिन है लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह अपनी डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करते हैं जो किंग एक्टर की फिटनेस से लेकर ग्लोइंग स्किन का राज है। शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता है लेकिन वह अपनी डाइट को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं जिसने निश्चित तौर पर एक्सपर्ट को भी कंफ्यूज कर दिया।

Shah Rukh Khan की डाइट क्यों है बैलेंस

सेलिब्रिटी डाइटिशियन ने इस बारे में बात करते हुए एक वीडियो जारी किया था जहां वह शाहरुख खान की डाइट पर फोकस करते हुए दिखते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान यह कहते हुए नजर आते हैं स्प्राउट, ग्रिल्ड चिकन और ब्रोकली का भी सेवन करते हैं। वहीं कभी कभी दाल का सेवन करते हैं। इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर पाल ने कहा कि 100 अंकुरित अनाज में 2 ग्राम फाइबर होते हैं तो वही 100 ग्राम ग्रिल्ड चिकन में 30 ग्राम प्रोटीन होते हैं। 100 ग्राम ब्रोकली में 25 ग्राम फाइबर होता है।

क्यों किंग खान की डाइट ने किया एक्सपर्ट को हैरान

शाहरुख खान की डाइट को लेकर डॉक्टर पाल ने कहा कि यह गट फ्रेंडली खाना है जो आपके आंतों के लिए फायदेमंद है। यह सिंपल और हेल्दी है। यही वजह है कि उनकी त्वचा और फिटनेस लोगों को हैरान कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान एक्सपर्ट ने यह भी कहा कि शाहरुख खान कभी-कभी दाल खाने के बारे में बताया है लेकिन दाल फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत होता है। एक्सपर्ट ने इसे अपनी डाइट में शामिल करने के लिए लोगों को कहा है।

दिन में सिर्फ 2 मील लेते हैं एक्टर

शाहरुख खान ने यह भी कहा कि वह काफी नॉर्मल खाना खाते हैं। ब्रेकफास्ट कभी भी नहीं करते हैं और दिन में सिर्फ दो बार लंच और डिनर करते हैं। वह कहते हैं कि वह अपनी डाइट कभी भी नहीं बदलते हैं। दिन में दो बार खाते हैं और एक ही खाना हफ्तों खाते हैं और इसी खाने पर सालों रह सकते हैं।

क्यों 61 साल के शाहरुख की लाइफटाइम को लेकर होती है चर्चा

शाहरुख खान ने यह भी बताया कि वह रात को वर्कआउट करते हैं और लगभग रात भर जागकर सुबह 5 बजे सोते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट फिटनेस को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। वही बताया जाता है कि वह चीनी, व्हाइट रेट और सफेद चावल से दूर रहते हैं लेकिन खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Exit mobile version