Aishwarya Rai: कभी मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतने वाली एक्ट्रेस आज सोशल मीडिया पर अक्सर बॉडी शेमिंग का शिकार होती है और उनके वजन को लेकर लोग ट्रोल करते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय की जो 1 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। क्या आपको पता है कि उनकी फिटनेस की तुलना अक्सर शिल्पा शेट्टी के साथ की जाती है जो उनसे उम्र में महज एक साल छोटी है। शिल्पा शेट्टी की फिटनेस अक्सर तारीफ की जाती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि ऐश्वर्या राय उस हद तक अपने आप पर ध्यान नहीं देती है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।
फिटनेस को लेकर ऐश्वर्या राय की होती है क्यों शिल्पा शेट्टी से तुलना
अक्सर शिल्पा शेट्टी और ऐश्वर्या राय की तुलना की जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए शिल्पा किन-किन टिप्स को फॉलो करती हैं। हालांकि सबकी अपनी अपनी फिटनेस जर्नी होती है जहां ऐश्वर्या राय भी अपनी डाइट और योग को लेकर जानी जाती है। 50 की उम्र में शिल्पा शेट्टी उन्हें टक्कर देती है और फिटनेस से लाखों लोगों को इंस्पायर करती हैं।
डाइट को लेकर क्या ऐश्वर्या राय से हो जाती है गलती
इंस्टाग्राम पर वीडियो में बताया गया कि शिल्पा शेट्टी अपनी डाइट में सब्जियां फल साबुत अनाज वाले खाद्य पदार्थ को शामिल करती है। इसके साथ ही वह फाइबर विटामिन मिनरल और अन्य पोषक तत्व की खाती है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वही रिपोर्ट में बताया जाता है कि अपने फिटनेस को लेकर ऐश्वर्या काफी स्ट्रिक्ट डाइट रूटिंग को फॉलो करती है।
डाइट में फाइबर को तवज्जो देती है शिल्पा शेट्टी
फाइबर से भरपूर डाइट आपके डाइजेशन में फायदेमंद होता है और कम खाना खाने के बाद आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसके साथ ही एक्सपर्ट का यह भी मानना है कि कार्डियो जैसे वर्कआउट को छोड़ वह योग करने में भरोसा रखती हैं। ऐश्वर्या का खुद कहना है कि उन्हें जिम में वेट उठाना या हार्ड वर्कआउट करना पसंद नहीं है।
क्या नींद और मॉर्निंग रुटिन में है Aishwarya Rai के साथ परेशानी
ऐश्वर्या राय भले ही सुबह 5-5.30 बजे उठती हो लेकिन शिल्पा शेट्टी एक मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करती है। सिर्फ पानी पीना काफी नहीं होता है। शिल्पा देसी घी, हल्दी, काली मिर्च और गुड़ के पानी से बना हुआ डिटॉक्स ड्रिंक पीती हैं जो उनके टोंड बॉडी का राज है। इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने कहा था कि वह 24 घंटे में 48 घंटे का काम समेटती है। ऐसे में वह अपनी नींद के साथ भी समझौता करती हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
