---Advertisement---

मेट्रो में गंजा लुक और चश्मा लगाकर डांस करते नजर आए Shah Rukh Khan, वायरल वीडियो देख लोगों की चौंधियाई आंखें

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ का प्रिव्यू वीडियो जारी किया गया जिसके बाद फिलहाल किंग खान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके लुक को देख लोग हैरान रह गए हैं। कभी आंखों पर पट्टी बांधकर तो कभी चेहरे पर पट्टी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2023 5:30 अपराह्न

shah rukh khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ का प्रिव्यू वीडियो जारी किया गया जिसके बाद फिलहाल किंग खान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके लुक को देख लोग हैरान रह गए हैं। कभी आंखों पर पट्टी बांधकर तो कभी चेहरे पर पट्टी लगाकर नजर आने वाले शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वह अपने लुक से लोगों को इंप्रेस कर रहे हैं। जी हां, दरअसल वायरल हो रहे वीडियो को देख लोगों के बीच हंगामा मचा हुआ है। आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

गंजे लुक पर आया लोगों का दिल

अगर आप प्रिव्यू वीडियो को गौर से देखें हैं तो आप देख सकते हैं कि जब शाहरुख खान अपने चेहरे से पट्टी हटाते हैं तो वह यह कहते हुए नजर आते हैं कि वह विलेन के किरदार को भी बखूबी निभा सकते हैं। इस दौरान जब वह अपनी पट्टी को हटाते हैं तो अपने गंजे लुक से लोगों को इंप्रेस कर देते हैं। शाहरुख खान का गंजा लुक भले ही प्रीव्यू वीडियो का अंत हो लेकिन फिलहाल शाहरुख अपने इस अलग अंदाज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

वीडियो में शाहरुख ने चलाया जादू

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें शाहरुख खान सोल्जर ड्रेस में नजर आ रहे हैं और इस दौरान उनके सर पर बाल नहीं है। अगर इस सीन की बात करें तो वह मेट्रो में ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान का अंदाज वाकई काबिले तारीफ है और यही वजह है कि वीडियो को देख फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

प्रिव्यू वीडियो पर यूजर्स कर रहे हैं रिएक्ट

इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “शाहरुख की चलेगी और अंध भक्तों की जलेगी।” एक और यूजर ने कहा, “यह सीन पूरे ट्रेलर पर भारी है।” एक और यूजर ने कहा, “पठान अपनी ही मूवी का रिकॉर्ड तोड़ने वाला है कुर्सी की पीठ बांध लीजिए क्योंकि जवान मौसम बिगड़ने वाला है।” एक और यूजर का कहना है, “शाहरुख को कॉपी करने की कोशिश मत करना क्योंकि एसआरके एसआरके है।” बता देगी शाहरुख खान की जुबान फिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है वही कहा जा रहा है कि इस का ट्रेलर 12 जुलाई को जारी किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026