---Advertisement---

Sidharth Malhotra की इस फिल्म के लिए Shah Rukh Khan ने बिना सोचे-समझे लगाए थे पैसे! सालों बाद हुआ खुलासा

Shah Rukh Khan: 2017 में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की इत्तेफाक को लेकर सालों बाद कुछ ऐसा खुलासा हुआ जिसे जानने के बाद निश्चित तौर पर फैंस क्रेजी हो जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 24, 2025 1:10 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड स्टार्स न सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं बल्कि कभी कभार अपनी दरियादिली को लेकर भी लाइमलाइट बटोर लेते हैं। इनमें से एक नाम फिलहाल शाहरुख खान है जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। 2017 में रिलीज हुई Sidharth Malhotra की फिल्म इत्तेफाक को लेकर किंग खान चर्चा में आ गए हैं और उन्हें लेकर जो कहा जा रहा है वह निश्चित तौर पर काफी शॉकिंग है। सालों बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि Shah Rukh Khan के प्रोडक्शन में बनने वाली Ittefaq की स्क्रिप्ट को पढ़े बिना इसको करने के लिए राजी हो गए थे शाहरुख खान। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Renu Chopra ने किया Shah Rukh Khan को लेकर बड़ा खुलासा

शाहरुख खान को लेकर बात करते हुए रवि चोपड़ा की पत्नी रेणु चोपड़ा ने कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर फैंस के लिए स्पेशल है। रेनू ने बताया कि जब वह इस फिल्म के स्क्रिप्ट को लेकर Shah Rukh Khan से बात कर रहे थे तब उन्होंने बताया था कि फिल्म को बनाने के लिए पैसे नहीं है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना की फिल्म इत्तेफाक 2017 में रिलीज हुई थी जिसे फैंस से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। रेनू चोपड़ा ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बाताया कि ऐसे में शाहरुख खान ने उन पर भरोसा जताया था।

Shah Rukh Khan ने की थी Renu Chopra के पास खुद आने की बात

इतना ही नहीं रेनू ने शाहरुख खान को लेकर तारीफ करते हुए कहा था कि जब वह उनसे मिलने के लिए जा रही थी। तब किंग खान ने उन्हें कहा कि वह उनसे मिलने के लिए आएंगे। ऐसे में उन्होंने बड़े को लेकर सम्मान दिखाते हुए निश्चित तौर पर लोगों का दिल जीत लिया है। शाहरुख ने बिना Ittefaq स्क्रिप्ट पढ़े कहा था कि “मैं पैसा लगाऊंगा।”

Shah Rukh Khan ने इंटरेस्ट लेने से किया था साफ मना

शाहरुख खान ने कहा कि मैं घोड़े पर नहीं जॉकी पर पैसे लगाता हूं। अगर आपका बेटा इसमें साथ दे रहा है तो मैं साथ देने के लिए तैयार हूं। रेनू चोपड़ा ने कहा कि मैंने Shah Rukh Khan से यह कहा कि बाकी मेरे बच्चे पूरी तरह से दिल लगाकर पिक्चर बनाएंगे। वहीं Ittefaq को लेकर इंटरेस्ट रेट में भी शाहरुख खान ने उसे लेने से साफ मना कर दिया और उन्होंने कहा, “नहीं यह हराम है मेरे लिए मैं नहीं लूंगा।”

2017 में रिलीज हुई इत्तेफाक फिल्म को लेकर यह बात फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसकी वजह से शाहरुख की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026