---Advertisement---

Shah Rukh Khan को लेकर चौतरफा सरगर्मी, बीजेपी नेता संगीत सोम और जगद्गुरु रामभद्राचार्य के ‘गद्दार’ बयान पर किसने किया बचाव

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा नेता संगीत सोम और जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बाद इस शख्स ने किया बचाव, आइए जानते हैं आखिर क्यों हो रहा है किंग खान का विरोध और क्या है पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 2, 2026 11:13 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई शक नहीं है। बीते दिन मध्य प्रदेश के भाजपा नेता संगीत सोम द्वारा उन्हें गद्दार कहे जाने को लेकर सोशल मीडिया पर तनातनी जारी है। न सिर्फ उनके फैंस बल्कि राजनीतिक दुनिया के भी जाने-माने नाम ने समर्थन किया है। जहां एक तरफ संगीत सोम में शाहरुख खान को गद्दार कहा तो वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी शाहरुख खान को एंटी नेशनल बताया। आइए जानते हैं इस सब के बीच आखिर किससे मिला किंग खान को समर्थन।

बीजेपी नेता ने क्यों किया Shah Rukh Khan को लेकर विरोध

दरअसल भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स में आईपीएल के लिए बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपये में खरीदा। संगीत सोम ने कहा कि ऐसे लोग देश में रहने के हकदार नहीं हैं। बॉलीवुड क्रिकेट के माध्यम से राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा मिल रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिस देश से पैसे कमा रहे हैं यह उन्हीं के साथ गद्दारी कर रहे हैं। इन्हें विरोध करना चाहिए।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी शाहरुख खान पर किया तीखा वार

वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी शाहरुख खान पर निशाना साधा और संगीत सोम के बयान के बाद कहा कि शाहरुख का नजरिया हमेशा से एक गद्दार जैसा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शाहरुख खान ने आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स में बांग्लादेश से क्रिकेटर को लिया लेकिन वह ऐसा करेंगे क्योंकि उन्हें हीरो माना जाता है। उन्होंने कहा उनका कैरेक्टर हमेशा से एंटी नेशनल रहा है।

किसने किया शाहरुख खान का बचाव

हालांकि इस सबके बीच कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने गद्दार वाले कमेंट पर शाहरुख खान की साइड लेते हुए इस बयान को भारत के बहुलवाद पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि नफरत राष्ट्रवाद को परिभाषित नहीं कर सकते। ऐसे में समाज के अंदर आरएसएस को जहर बोलना बंद करना चाहिए।शाहरुख खान पर की गई टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026