DNP India Hindi

Shah Rukh Khan फिजिकल फिट ना होने के बावजूद 24 घंटे काम को लेकर हैं जुनूनी, जज्बे को देख हतप्रभ हुआ ये को-स्टार

Shah Rukh Khan

Photo Credit- Google Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan: गोविंद नामदेव बॉलीवुड के कई फिल्मों में साइड रोल में नजर आ चुके हैं और उनकी एक्टिंग लोगों के दिलों जान में बसती है। इस तक के बीच हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के वर्क डेडीकेशन की तारीफ करते हुए कुछ ऐसा कह जाते हैं जो चर्चा में है। दरअसल उन्होंने शाहरुख खान के काम करने के जज्बे को सलामी दी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां होने के बावजूद किंग खान में वह जज्बा है। उन्होंने शाहरुख खान के वर्क डेडीकेशन को लेकर जो कहा उसे जानकार निश्चित तौर पर फैंस हैरान रह जाएंगे।इसके साथ ही गोविंद नामदेव ने उनकी फिजिकल फिटनेस को लेकर भी खुलासा किया।

क्यों शाहरुख खान के डेडिकेशन को देख हिले गोविंद नामदेव

2000 में रिलीज हुई फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी को लोगों से खूब प्यार मिला था और इसमें गोविंद नामदेव ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद अपने अलग-अलग किरदार को लेकर पहचाने जाने वाले गोविंद ने शाहरुख खान के काम करने के जज्बे को सलामी देते हुए कहा कि “एक ही बंदा है जो 24 घंटे काम करता है। सोना भी 3-4 घंटे, उसी में दंड बैठक भी है। उद्घाटन भी करना है, डायलॉग भी याद करना है कहीं परफॉर्म करने भी जाना है।” वह कहते हैं कि “मैं हैरान हो गया कि यह कैसा आदमी है।”

आखिर Shah Rukh Khan को है क्या हेल्थ की समस्या

इसके साथ ही गोविंद नामदेव ने शाहरुख खान के फिजिकल परेशानी को लेकर भी बात करते हुए दिखे। उन्होंने बताया कि उन्हें रीड की हड्डी की समस्या है। वह कहते हैं कि “फिजिकल बहुत ज्यादा परेशानी है। रीड की हड्डी की प्रॉब्लम है काफी प्रॉब्लम है। देखकर हमें भी सिखाया की काम करना किसे कहते हैं।”

काम को लेकर जज्बे पर क्या बोले थे शाहरुख खान

गौरतलब है कि शाहरुख खान कई इंटरव्यू में अपने काम करने के लिए लेकर जुनून के बारे में बात कर चुके हैं। उनके मुताबिक वह घर में खाली नहीं बैठ सकते हैं। काम उनके दिमाग के लिए काफी जरूरी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अगली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ किंग फिल्म में नजर आएंगे।

 

 

Exit mobile version