---Advertisement---

साउथ ऑडिएंस को आकर्षित करने के लिए Shah Rukh Khan चलेंगे ये दाव, जवान 2 को लेकर जानें किंग एक्टर की तैयारी

Shah Rukh Khan: जवान 2 के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि बहुत जल्द किंग खान इससे धमाका करने के लिए आ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो निश्चित तौर पर फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2026 11:34 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बेटी सुहाना खान के साथ किंग फिल्म से जवान एक्टर धमाका करने के लिए तैयार है। इस सब के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बहुत जल्द इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने वाली है और इसके बाद शाहरुख खान अपने नए प्रोजेक्ट में जुट जाएंगे। जी हां, यह प्रोजेक्ट उनके फैंस के लिए खास होने है। हम बात कर रहे हैं एटली निर्देशित जवान की जो बहुत जल्द दूसरे पार्ट से वापसी करने के लिए तैयार है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए पिछले लंबे समय से बातचीत चल रही थी और अब यह फाइनल हो चुकी है जहां शाहरुख खान फिर धमाका करने वाले हैं।

क्या है शाहरुख खान की जवान 2 को लेकर अपडेट

जवान 2 को लेकर सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि शाहरुख खान इस स्क्रिप्ट और आइडिया को लेकर पिछले कुछ समय से काम कर रहे थे। हाल ही में स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है। किंग खत्म होने के बाद इस पर काम किया जाएगा और इसके लिए मेकर्स और एक्टर की तरफ से कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं होगी।

विलेन को लेकर जानिए क्या है शाहरुख खान की तैयारी

इसके साथ ही शाहरुख खान की जवान 2 को लेकर यह भी कहा गया की विलेन के तौर पर टीम साउथ के किसी ए लिस्टर एक्टर को खोज रही है। फाइनल होने पर उन्हें लॉक कर दिया जाएगा। यह निश्चित तौर पर एक्साइटिंग होने वाला है कि आखिर विजय सेतुपति के बाद कौन से साउथ स्टार की जोड़ी शाहरुख खान के साथ बनती है।

ब्लॉकबस्टर जवान की सिक्वल की कब कर सकते हैं Shah Rukh Khan शुरुआत

वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की जवान 2 अगले साल ऑन फ्लोर हो सकती है। हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बात करें जवान की तो 2023 में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने दुनिया भर में अपनी कमाई से एक अलग पहचान बनाई है। 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली भारत की यह सबसे बड़ी फिल्म की लिस्ट में शुमार है जिसमें नयनतारा, दीपिका पादुकोण विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा जैसे स्टार्स नज़र आए थे और यह एटली के निर्देशन में बनी थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल शाहरुख खान सुहाना खान की फिल्म किंग को लेकर चर्चा में है जिसमें अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स के होने की उम्मीद है और यह सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनेगी।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026