---Advertisement---

आखिर क्यों अस्पताल में एडमिट हुए Shah Rukh Khan, KKR की जीत के बाद फैंस को लगा झटका

Shah Rukh Khan: तबीयत बिगड़ने की वजह से शाहरुख खान को किया गया अस्पताल में एडमिट, फैंस हुए परेशान, आइए जानते हैं क्या हुआ किंग खान को।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 22, 2024 7:01 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने की वजह से एक्टर को अस्पताल में एडमिट किया गया है। यह खबर फैंस के लिए वाकई किसी झटके से कम नहीं है। जहां बीते दिन शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स फाइनल में पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरफ किंग खान को लेकर आ रही यह खबर लोगों के दिल को तोड़ने के लिए काफी है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसे शाहरुख की हुई तबीयत खराब।

Shah Rukh Khan को क्या हुआ

लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो बीते दिन शाहरुख खान अपनी आईपीएल टीम को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। जहां जबरदस्त गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई उन्हें लू लग गई है। इस वजह से उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हुई जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बुधवार को टाइट सिक्योरिटी के बीच शाहरुख खान को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया और कहा जा रहा है कि गर्मी की वजह से शाहरुख की या यह हुई है।

फाइनल में पहुंच गई केकेआर

हॉस्पिटल में शाहरुख खान का इलाज चल रहा है और अस्पताल में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सोशल मीडिया पर खबर आने के बाद फैंस एक्टर के जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच फर्स्ट क्वालीफायर खेला गया जिसमें केकेकेआर की जीत हुई जहां एक तरफ टीम फाइनल में पहुंच गई है। वहीं शाहरुख की तबीयत बिगड़ने की वजह से फैंस परेशान है।

इंडस्ट्री में राज करते हैं शाहरुख

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार ‘डंकी’ फिल्म में नजर आए थे। इससे पहले 2023 में उनकी फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाया है। कहा जा रहा है कि अब वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ ‘किंग’ फिल्म में नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026