Shah Rukh Khan ने इस अंदाज में दिया ईद मुबारक कि फैंस हुए सन्न, लोग बोले ‘एआई है या रियल’

Shah Rukh Khan: ईद का मौका हो और बॉलीवुड सितारों के जश्न की बात करें तो निश्चित तौर पर शाहरुख खान पर लोगों की नजरे बनी रहती है। वहीं इस सबके बीच उन्होंने अपनी झलक दिखाते हुए स्पेशल विश भेजा है।

Shah Rukh Khan

Photo Credit- Google Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan: त्यौहार कोई भी हो बॉलीवुड सितारे अपने फैंस के दिन को स्पेशल बनाना बखूबी जानते हैं और बात जब ईद की हो तो बात ही क्या। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के दीदार के लिए फैंस दिन पर इंतजार करते हैं जहां एक तरफ भाईजान अपने परिवार के साथ झलक दिखा कर लोगों को खास तोहफा देते हुए नजर आए। वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान ने एक तस्वीर के जरिए अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं देते हुए देखे। किंग स्टार के इस स्पेशल विश को देख फैंस को मानो उनका ईदी मिल गया है।

Shah Rukh Khan ने इस खास अंदाज में लोगों को कहा ईद मुबारक

शानदार और एलिगेंट हरी शेरवानी में शाहरुख खान काफी हेंडसम नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे ऑल-ब्लैक सिल्क सलवार के साथ पेयर किया। चेहरे पर मुस्कान लिए एक्टर फोटो में सबको अपने अंदाज में नमस्ते करते दिखे। इसके साथ ही उन्होंने कैपश्न में लिखा, “आपको और आपके परिवार को खुशी, शांति और आशीर्वाद के साथ ईद की शुभकामनाएं। सभी को प्यार और रोशनी मिले, हम जो भी दुआ करते हैं, वह सब हमें मिले और उससे भी ज़्यादा… ईद मुबारक!!”

ईद के मौके पर शाहरुख खान को देख फैंस का दिल हुआ खुश

लोग शाहरुख खान के इस पोस्ट को देखकर कंफ्यूज हो गए कि यह एआई जनरेट है या फिर रियल। हालांकि फैंस का कहना है कि दिन प्रतिदिन किंग एक्टर जवान होते जा रहे हैं और उनकी फोटो से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी और लोग कमेंट में उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस स्पेशल विश दे रहे हैं और लोगों का कहना है कि उन्हें ईदी मिल गया है। एक यूजर ने लिखा यह है हमारा असली धुरंधर।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान सुहाना खान के साथ किंग में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और बॉलीवुड के कई स्टार्स नज़र आने वाले हैं।

 

 

Exit mobile version