---Advertisement---

फैमिली मैन Shah Rukh Khan के इस अंदाज को देख नहीं होगा यकीन, बेटे अबराम के लिए ये क्या कर रहे ‘बॉलीवुड के किंग’, देखें Video

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान अपने बेटे अबराम खान के स्कूल परफॉर्मेंस को एंजॉय करते हुए नजर आए और इस दौरान इसे कैमरे में रिकॉर्ड करते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं आप भी देखें यह खास झलक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 20, 2024 12:38 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: पर्दे पर एक्शन सीन हो या फिर रोमांटिक सीन किसी भी फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फैंस के बीच चर्चा में आ जाते हैं। एक फैमिली मैन को तौर पर शाहरुख का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखे। दरअसल शाहरुख खान अपने बेटे अबराम (Abram Khan) के अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन के दौरान स्पॉट हुए और ऐसे में उनका एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड के किंग खान कुछ ऐसा करते हुए दिखे जो निश्चित तौर पर दिल जीत लेने लायक है। सोशल मीडिया पर फिलहाल तमाम झलकियां चर्चा में है।

इस खास पल को कैमरे में कैद करते आए नजर Shah Rukh Khan

इस वीडियो की बात करें तो इसमें शाहरुख खान अपने बेटे अबराम खान के परफॉर्मेंस को एंजॉय कर रहे हैं और न सिर्फ इंजॉय कर रहे हैं बल्कि वह इस खास पल को कैप्चर भी कर रहे हैं। किंग खान के चेहरे पर स्माइल इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि अब्राहम के परफॉर्मेंस को लेकर वह किस कदर गौरवान्वित है। वह इसे हमेशा के लिए संजोकर रखना चाहते हैं। अंबानी स्कूल के इस एनुअल फंक्शन में अपने बेटे अबराम के स्टेज परफॉर्मेंस का वह वीडियो बना रहे हैं।

Shah Rukh Khan डांस करते आए नजर

Manav.Manglani इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देखेंगे कि शाहरुख ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं और इस दौरान ना सिर्फ परफॉर्मेंस को एंजॉय कर रहे हैं बल्कि अपनी बेटी सुहाना से बात भी कर रहे हैं। वहीं इसे हमेशा के लिए संजोकर रखने के लिए वह इसे रिकॉर्ड करते हुए भी दिखे हैं। वीडियो में शाहरुख डांस करते हुए भी नजर आते हैं। करोड़ों दिलों की धड़कने शाहरुख खान का यह अंदाज निश्चित तौर पर फैंस के लिए काफी हटके है और वह जिस तरह से अपनी फैमिली के साथ इस खास पल को एंजॉय कर रहे हैं उसे देख लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Shah Rukh Khan की फिल्म का लोगों को इंतजार

वर्कफ्रंट की बात करें तो आज ही रिलीज हुई ‘मुफासा द लायन किंग’ में शाहरुख खान ने अपने बेटे अबराम खान और आर्यन खान के साथ आवाज दी है। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म सुहाना खान के साथ ‘किंग’ बताई जा रही है जिसमें वह डॉन के किरदार में नजर आने वाले हैं जिसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026