---Advertisement---

Ranbir-Alia की शादी में क्यों बेसुध थी Shaheen Bhatt! जीजू संग बॉन्डिंग को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Shaheen Bhatt: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर एक्ट्रेस की बहन शाहीन भट्ट बात करती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने कई खुलासे किए। सोशल मीडिया पर शाहीन काफी सुर्खियों में है। वह आलिया और रणवीर के रिश्ते को लेकर बात करते हुए इमोशनल नजर आई। शाहीन रणबीर कपूर के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर भी बात करती दिखी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2023 3:23 अपराह्न

Shaheen Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Shaheen Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। वहीं इस बार दोनों की वजह से आलिया की बहन शाहीन भट्ट लाइमलाइट में आ गई है। यह बात सच है कि शाहीन और आलिया एक दूसरे से खास बॉन्ड शेयर करती हैं और दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज है। वहीं अपनी बहन की शादी को लेकर हाल ही में शाहीन भट्ट बात करती हुई नजर आई। उन्होंने कहा कि दुल्हन के जोड़े में आलिया को देख वह काफी इमोशनल हो गई थी। वहीं इस बारे में बात का रही शाहीन लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

आलिया की शादी पर इमोशनल थी शाहीन

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान शाहीन भट्ट अपनी बहन को लेकर बात करती नजर आई। इस दौरान आलिया की शादी को लेकर भी कुछ खास बातें शेयर की है। जब शाहीन से यह पूछा गया कि आलिया की शादी में उनके पेरेंट्स महेश भट्ट और सोनी राजदान का क्या रिएक्शन था इस पर शाहीन बोली, “मुझे नहीं पता क्योंकि उनका रिएक्शन मैं देख नहीं पाई थी। मेरी आंखों में उस समय खुशी के आंसू थे। मैं उसे समय कुछ और देखने की स्थिति में नहीं थी क्योंकि वह मेरे लिए सबसे ज्यादा इमोशनल मोमेंट था।”

क्या आलिया को मिस करती हैं शाहीन

एक्ट्रेस की बहन ने आगे कहा कि “इस शादी में सब कुछ काफी खूबसूरत था लेकिन मुझे कोई आईडिया नहीं है कि बाकी लोग उस चीज को कैसे महसूस कर रहे थे। मैं अपने आप में ही खोई हुई थी।” वहीं जब साइन शाहीन यह पूछा गया कि क्या वह आलिया को मिस करती हैं। इस पर एक्ट्रेस की बहन ने कहा कि, “हां या सच है कि मैं आलिया के साथ रहना मिस करती हूं लेकिन मैं उनके साथ अभी काफी क्लोज हूं और अक्सर हम एक साथ समय बिताते हैं।”

रणबीर संग रिश्ते पर शाहीन ने किया खुलासा

इंटरव्यू में शाहीन अपने जीजा यानी रणबीर कपूर को लेकर भी बात करते हुए नजर आई। उन्होंने कहा कि “शादी के बाद हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला हम काफी हद तक एक जैसे हैं। रणबीर और मेरे बीच बहुत समानताएं है और हम कई मामलों में एक जैसे हैं।” उन्होंने यह कहा कि रणबीर के साथ उनकी बॉन्डिंग अलग है और यह आलिया की शादी के बाद भी बरकरार है। गौरतलब है कि आलिया और रणबीर की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी और वे फिलहाल अपनी बेटी राहा कपूर के साथ पैरेंटहुड को भी एंजॉय कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026