---Advertisement---

धांसू बॉडी, आंखों पर चश्मा और बंदूक थामे दिखे Shahid Kapoor,अनाउंस की फिल्म “देवा” की रिलीज डेट

Shahid Kapoor ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म "देवा" का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक्टर धांसू बॉडी, आंखों पर चश्मा और बंदूक थामे दिख रहे हैं। चलिए मूवी की रिलीज़ डेट जानते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 19, 2024 12:25 अपराह्न

Shahid Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर को कई बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में धूम मचाते देखा गया है। आपने एक्टर का रोमांटिक, कॉमेडी और एंटरटेनिंग अवतार तो काफी बार देखा होगा लेकिन, अब आप तैयार हो जाएं उनका बेहद शानदार और एक्शन वाला अवतार देखने के लिए। दरअसल, एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म देवा का एक लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में उनका अवतार काफी ज्यादा डेरिंग दिख रहा है। चलिए फिल्म के पोस्टर और रिलीज़ डेट पर एक नजर डालते हैं।

धांसू बॉडी, आंखों पर चश्मा और बंदूक थामे दिखे Shahid Kapoor

हाल में एक्टर शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपकमिंग फिल्म देवा का लेटेस्ट पोस्टर पोस्ट किया है। अपने इस पोस्टर में शाहिद काफी डैशिंग और डेरिंग अवतार में नजर आ रहे हैं। यहीं आप तस्वीर में देख सकते हैं कि, किस तरह एक्टर पोस्टर में बंदूक पकड़े, चश्मा लगाए और धांसू बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। उनके इस लुक से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार काफी धमाकेदार होने वाला है। यहीं आपको बता दें, एक्टर ने अपने इस पोस्टर के नीचे लिखा “वायलेंट वैलेंटाइन डे के लिए तैयार हो जाएं।”

कब रिलीज़ होगी फिल्म देवा?

अगर आपको भी फिल्म का पोस्टर काफी ज्यादा पसंद आया है और आप भी फिल्म की रिलीज़ डेट जानने के लिए बेताब हो गए हैं तो, आपको बता दें शाहिद कपूर की यह फिल्म देवा 14 फवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। यहीं आपको जानकारी के लिए बताते चलें, एक्टर ने खुद इस पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस की है।

इन फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं शाहिद

इसी के साथ आपको बता दें, जाने-माने एक्टर शाहिद कपूर अपनी धमाकेदार फिल्म देवा के बाद अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म बुल में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस फिल्म को भी अगले साल यानी 2025 में रिलीज़ किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026