---Advertisement---

Shahrukhz By Danube: दुनिया के इस मुस्लिम देश में शाहरुख खान की लगेगी मूर्ति, जानें 4000 करोड़ के टावर की खासियत

Shahrukhz By Danube: शाहरुख खान के नाम पर दुबई में 'शाहरुखज़ बाय डेन्यूब' टावर बन रहा है। इसका निर्माण डैन्यूब ग्रुप करा रहा है। 4000 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 15, 2025 10:50 पूर्वाह्न

Shahrukhz By Danube
Follow Us
---Advertisement---

Shahrukhz By Danube: शाहरुख खान को ऐसे ही किंग नहीं कहा जाता है। इसके पीछे की वजह उनके तर्क, एक्टिंग और लंबी-चौड़ी फैन फॉलोविंग है। पठान बॉलीवुड का इकलौता ऐसा एक्टर है, जिसे दुनियाभर के देशों में जाना जाता है। वैसे तो एक्टर के नाम कई बड़ी उपलब्धियां हैं। लेकिन अब उनके नाम का ‘शाहरुखज़ बाय डेन्यूब’ टावर भी यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई शहर में बन रहा है। खास बात ये है कि, एक्टर के फैंस के लिए यहां पर उनकी मूर्ति भी लगेगी। डेन्यूब प्रॉपर्टीज की तरफ से ये टावर बनाया गया है। जिसका नाम उन्होंने शाहरुख खान के नाम पर रखा है।

शाहरुख खान के नाम पर ‘शाहरुखज़ बाय डेन्यूब’ टावर में लगेगी मूर्ति

‘Shahrukhz By Danube’ टावर की लॉन्चिग 14 नवंबर को मायानगरी मुम्बई में की गई है। इस दौरान डैन्यूब ग्रुप के प्रमुख रिजवान साजन सहित तमाम सारी बॉलीवुड हस्तियां मौजूद रही हैं। इस दौरान शाहरुख ने अपने फैंस से दिल की बात कही।

उन्होंने कहा, मैं एक का चांद हूं। बाहर कम आता हूं लेकिन जब आता हूं तो कमाल आता हूं। इस दौरान उन्होंने अपनी चटपटी बातों से लोगों का मन मोह लिया। किंग खान भारत के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिनके नाम से किसी बड़े शहर में टॉवर बन रहा है और मूर्ति लग रही है।

Shahrukhz By Danube टावर की क्या है खासियत?

‘शाहरुखज़ बाय डेन्यूब’ एक कॉमर्शियल टावर है। जिसे साल 2029 तक कंप्लीट कर लिया जाएगा। इस प्रोपर्टी की कीमत 4000 करोड़ रुपए के आस-पास बताई जा रही है। ये टावर 55 फ्लोर का होगा। किसी मुस्लिम देश में पहली बार किसी मुस्लिम एक्टर की मूर्ति लगना अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है। आपको बता दें, डेन्यूब प्रोपर्टी दुबई की एक बहुत बड़ी रियल स्टेट कंपनी है। इसके प्रमुख भारत के ही रहने वाले रिजवान साजन हैं। बिग बॉस 19 में भी रिजवान साजन डेन्यूब का प्रचार करते हुए दिख चुके हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026