Shark Tank India 3 में आप भी मांग सकते हैं शार्क्स से इन्वेस्टमेंट, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

Shark Tank India 3

Shark Tank India 3: एक बार फिर होगा पिचर्स और शार्क्स का मुकाबला तो देखने के लिए फिर हो जाइए तैयार। यक़ीनन इस शो से आपको भी कई बिजनेस आईडिया मिल जाएंगे और आप भी आसमान छू सकते हैं। इस शो में बहुत कुछ है जिससे आप देख सकते हैं कैसे आपको कहां इंवेस्टमेंट करना चाहिए। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘शार्क टैंक इंडिया’ की। इस बिजनेस बिजनेस रियलिटी शो का तीसरा सीजन जल्द ही ऑनएयर होने के लिए तैयार है और इसका प्रोमो भी जारी किया गया है। खास बात यह है कि आप इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पिछले सीजन में अमन गुप्ता, विनीता सिंह, नमिता थापर, पीयूष गोयल, अनुपम मित्तल और अमित जैन जज के तौर पर नजर आए थे।

सोनी ने प्रोमो के साथ दी खास जानकारी

इस प्रोमो को जारी करते हुए सोनी टीवी ने लिखा, “यदि आपके पास एक अच्छा व्यवसायिक विचार है और आप निवेश की तलाश कर रहे हैं, तो शार्क टैंक इंडिया आपके लिए सही जगह है! शार्क टैंक इंडिया S3 के लिए अभी पंजीकरण करें! #SharkTankIndia सीजन 3 की स्ट्रीमिंग जल्द ही Sony LIV पर होगी।”

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

प्रोमो में क्या है खास

आप सोनी पर जारी इस प्रोमो में देख सकते हैं कि एक बिजनेसमैन को बिजनेसमैन टाइकून ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिलता है। इसके बाद वह अपने स्ट्रग्ल की कहानी सुनाता है और कहता है कि जब वह घर छोड़ कर आया था तो जेब में एक 10 का नोट था। मैंने काफी मेहनत किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि किस तरह वह कई जगह फंडिंग के लिए जा चुके हैं। वहीं बाद में एक शख्स आता है और उस शख्स से कहता है कि आपके बिजनेस को पापा, फूफा, फलाना की फंडिंग की मिले ना मिले लेकिन आपको शार्क टैंक इंडिया में फंडिंग मिल सकती है। जल्द सोनी लिव पर आ रहा है शार्क टैंक इंडिया सीजन 3।

इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी हैं ये चीजें

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: गौतम गंभीर ने शेयर किया दिल छूने वाला Video, लिखा- ‘बेटियों से बढ़कर नहीं कुछ’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते 

Exit mobile version