DNP India Hindi

Shark Tank India 5: हेल्दी होममेड दादी मां के स्नैक्स को देख अमन गुप्ता ने उठाया सवाल, कहा ‘कोई भी कॉपी कर सकता’

Shark Tank India 5

Photo Credit- Google Shark Tank India 5

Shark Tank India 5: शार्क टैंक इंडिया 5 में ममा नूरिश नाम की कंपनी आती है जो हेल्दी स्नैक्स देने का दावा करती है लेकिन क्या अमन गुप्ता द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद उन्हें डील मिल पाएगी। आइए जानते हैं आखिर प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया गया है जो शार्क टैंक इंडिया 5 के आने वाले एपिसोड को दिलचस्प बना सकता है। जहां स्नैक्स ऑप्शन देने वाली कंपनी शार्क से फंड की मांग करते हुए नजर आएगी। चौका देने वाली बात यह है कि कंपनी के फाउंडर्स खुद पर गर्वित महसूस करते हैं। हालांकि कहां अमन गुप्ता को यह कंपनी खटक जाती है, आइए देखते हैं।

अमन गुप्ता ने किया पिचर का मुंह बंद

दरअसल ममा नूरिश के फाउंडर से अमन गुप्ता पूछते हुए नजर आते हैं कि आपको कैसा लगता है आपकी फोटो पैकेजिंग में देखकर। जिस पर बुजुर्ग पिचर जवाब देती है कि बहुत अच्छा लगता है। वहीं जब अमन गुप्ता यह पूछते हैं कि प्रोडक्ट में कुछ खास है या नहीं तो पिचर कहते हैं बहुत स्पेशल है लेकिन अमन गुप्ता तुरंत उन्हें काटते हुए कहते हैं नहीं है बहुत लोग कॉपी कर सकते हैं।” निश्चित तौर पर अमन गुप्ता द्वारा सवाल खड़े करने के बाद जज क्या इस ब्रांड में दिलचस्पी दिखाएंगे इस पर नजर रहेंगी।

Shark Tank India 5 में आई कंपनी के बड़े दावे क्या आएंगे काम

वहीं शार्क टैंक इंडिया 5 के इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा गया, “आज रात के पिच विरासत और बड़ी महत्वाकांक्षा के साथ आती है।” जहां तक बात करें ममा नूरिश की तो इसे दादी मां के स्नैक्स का घर लड्डूबार और मंचिज बताया गया है जिसके साथ ही क्लीन लेवल ग्रैंड मां स्नेक्स दादी के खजाने नए अंदाज में, किचन का समान कोई जंक नहीं, कोई गंदा समान नहीं, स्नैकिंग में कैरेक्टर में एनर्जी भर देगी। इन चीजों का दावा करने वाले कंपनी को शार्क टैंक इंडिया 5 में शार्क से डील मिल पाती है। हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन देने वाले इस कंपनी को क्या शार्क फंड देंगे।

 

 

 

Exit mobile version