DNP India Hindi

Shark Tank India 5: शिल्पा-करीना जैसी बॉलीवुड मॉम्स है बिहार के बेगूसराय के इस ब्रांड को लेकर ओबसेस्ड, क्या मिल पाएगा शार्क से डील का चेक

Shark Tank India 5

Photo Credit- Google Shark Tank India 5

Shark Tank India 5: बिहार के बेगूसराय से शार्क टैंक इंडिया 5 में पहुंची पिचर ने अपने पिच से शार्क को इंप्रेस कर दिया और पिचर यह दावा करती है कि वह बॉलीवुड मॉम की स्पीड डायल की लिस्ट में शुमार है। वहीं इस पिचर के पिच को सुनकर निश्चित तौर पर शार्क इंप्रेस नजर आते हैं। पिचर बताती है कि एक दिन उनके फोन पर किसी का कॉल आता है और वह शिल्पा शेट्टी थी। अब ऐसे में बॉलीवुड मॉम की फेवरेट ब्रांड क्या शार्क के डील के लिए भी फेवरेट बन पाता है। यह देखना वाकई बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया 5 में दिलचस्प हो सकता है।

शार्क टैंक इंडिया 5 में आया ब्रांड बॉलीवुड मॉम्स की फेवरेट

शार्क टैंक इंडिया 5 में आई Rosada ब्रांड की फाउंडर कहती है कि शिल्पा शेट्टी करीना कपूर शाहिद कपूर मीरा कपूर रोजाडा बन चुका है बॉलीवुड मॉम का करंट ऑब्शेसन जो आज बॉलीवुड मॉम की स्पीड डायल पर है। यह सुनते ही नमिता शॉक्ड रह जाती है। पिचर कहती है कि हम बनाते हैं बच्चों के कुल कस्टमाइज्ड बैकपैक, बेडिंग सीट्स, ट्रैवल किट्स। जिस पर अमन गुप्ता कहते हैं की लास्ट मंथ कितना सेल किया पिचर जवाब देते हैं 90 लाख। वह कहते हैं कि एवरेज ऑर्डर वैल्यू 1990 है जिस पर नामित थापर कहती हैं कि यह थोड़ा कम है ना थोड़ा ज्यादा होना चाहिए।

शार्क टैंक इंडिया 5 में डील पर फंसा पेंच

वहीं नमिता थापर यह कहती है कि आपने मार्केटिंग क्यों नहीं बताया। अमन गुप्ता कहते हैं कि 12.5 करोड़ की वैल्यूएशन प्रॉफिटेबल कंपनी क्या यह जायज है। इस पर रितेश अग्रवाल कहते हैं आप देख लो आपको जो सही लगता है। शार्क टैंक इंडिया 5 में क्या सेलिब्रिटीज का क्रेज बना प्रोडक्ट क्या शार्क से डील का चेक हासिल कर पाएगा यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Shark Tank India 5 में आई Rosada ब्रांड की जानें खासियत

वहीं दूसरी तरफ बात करें Rosada ब्रांड की जो शार्क टैंक इंडिया 5 में नजर आई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिली जानकारी के मुताबिक यह बच्चों का सामान बनाने वाला ब्रांड है जो सेलिब्रिटी के पसंदीदा बच्चे और किड्स प्रोडक्ट बनाने के साथ-साथ पर्सनलाइज सामान भी उपलब्ध कराता है। हाई क्वालिटी हाथ से बनी चीज उपलब्ध कराता है।

Exit mobile version