Shark Tank India 5: बिंदी बनाने वाली कंपनी शार्क टैंक इंडिया 5 में डील मांगने के लिए आती है और ऐसे में क्या शार्क का उन्हें साथ मिलेगा। दरअसल बिंदी बनाने वाली कंपनी के पीछे को सुनने के बाद अनुपम मित्तल ने न सिर्फ बिंदी लगाया बल्कि पुरुष और महिला को बराबर बताया। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो को देखने के बाद निश्चित तौर पर इस बिजनेस रियलिटी शो में आने वाली इस कंपनी को क्या डील मिल पाएगी इस पर नज़रें रहेंगी।
शार्क टैंक इंडिया 5 में आई पिचर ने बिंदी को लेकर क्या कहा
शार्क टैंक इंडिया 5 में आई पिचर अपने बिजनेस को प्रमोट करती हुई नजर आती है और इस दौरान बिंदी प्रोजेक्ट को दुनिया भर में फैलाने के बारे में पिच देती हुई कहती है कि हम बनाते हैं हैंड क्राफ्ट यूनिक रियुजेबल और डिजाइनर बिंदी। हम चाहते हैं कि एक महिला खुद को पूरा महसूस करें जिस पर अनुपम मित्तल कहते हैं कि क्यों सिर्फ महिला पुरुष भी। इस दौरान अनुपम मित्तल बिंदी लगाए हुए नजर आते हैं। वही इस दौरान कुणाल बहल पिचर से पूछते हैं कि आपका ड्रीम क्या है जिस पर वह कहती हैं ड्रीम बिंदी को पूरी दुनिया में ले जाना है।
क्या है Shark Tank India 5 में आई द बिंदी प्रोजेक्ट
जहां तक बात करें द बिंदी प्रोजेक्ट की तो यह स्टेटमेंट हैंड बैंड बिंदी बनाने के लिए जानी जाती है जिसके इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है। द बिंदी प्रोजेक्ट की शार्क टैंक इंडिया 5 में क्या डील ले पाती है और किन शार्क का साथ मिलता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। जहां तक बात करें शार्क टैंक इंडिया 5 में नजर आई कंपनी की तो हैंडक्राफ्ट कस्टम मेड टिकाऊ बिंदी बनाती है जिसे आप बार-बार इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भारत का पहला डिजाइनर फारवर्ड बिंदी मूवमेंट को चलने वाली कंपनी खुद को बताती है लेकिन शार्क टैंक इंडिया 5 में क्या होता है यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।
