---Advertisement---

Shark Tank India 5: मार्केटिंग ऑन पॉइंट! क्या आपने देखा प्रोमो जिस पर लोग ले रहे नारायण मूर्ति की चुटकी, देखें यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

Shark Tank India 5: शार्क टैंक इंडिया 5 के वीडियो को देखने के बाद लोग मार्केटिंग पर मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं और नारायण मूर्ति की चुटकी लेते दिखे। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2025 5:13 अपराह्न

Shark Tank India 5
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India 5: शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 का आगाज बहुत जल्द होने वाला है और ऐसे में एक मजेदार प्रोमो वीडियो के साथ इसकी जिस तरह से घोषणा की गई है इसने लोगों को हैरान कर दिया गया है। जहां इस वीडियो में नेगेटिव तरीके से शो को प्रमोट करने की कोशिश की गई। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इशारों में मेकर्स ने Narayan Murthy के 70 घंटे काम करने वाले बयान पर तंज कसने की कोशिश की है। वहीं इस वीडियो को देखकर शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 फैंस काफी क्रेज़ी नजर आ रहे हैं।

शार्क टैंक इंडिया 5 प्रोमो में अमीरों पर मारा गया ताना

शार्क टैंक इंडिया 5 के प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कैपश्न में लिखा गया वफादार बने रहे अपने करोड़पति मालिकों को अरबपति बनाते रहे। शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं लेकिन रजिस्ट्रेशन ना करें। वीडियो में कहा जाता है कि भारत में काफी लोगों को मजबूरन गरीबी देखनी पड़ती है अपने डेढ़ सौ करोड़ के पेंटहाउस से क्योंकि ये बेचारे सीईओ आज भी बुर्ज खलीफा में फ्लैट अफोर्ड नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो में सीईओ यह कहते हुए नजर आते हैं पिछले सालों से कई एम्पलाई जॉब छोड़ रहे हैं जिसकी वजह से कंपनी को नुकसान हो रहा है।

70 घंटे काम करने को लेकर शार्क टैंक इंडिया 5 प्रोमो में टिप्पणी

ताना मारने का काम करते हुए शार्क टैंक इंडिया 5 में आगे कहा जाता है कि पर आप इनकी जिंदगी बदल सकते हैं तो कृपया ओवर टाइम में काम करें। अपनी पर्सनल लाइफ, हॉबीज और स्टार्टअप ड्रीम्स को छोड़कर अपने बोसेस के लिए 70 hours काम करिए कम से कम तब तक जब तक आप AI से रिप्लेस नहीं हो जाते ताकि आपके करोड़पति बॉस अरबपति बन जाए तो लिए अपने अरबपति बोस को बचाए और शार्क टैंक पर तो बिल्कुल भी ना जाए क्योंकि वहां बॉस का नहीं बल्कि खुद का बिजनेस बनाया जा सकता है तो गलती से भी रजिस्ट्रेशन ना करें।

लोग Narayan Murthy को करने लगे याद

इस प्रोमो में लोगों का ध्यान 70 घंटे काम ने खींचा है जिसे लेकर लोग नारायण मूर्ति को याद करने लगे जिन्होंने इस साल अपने एक बयान से चर्चा में रहे थे। उन्होंने कहा था कि इंडियन को 70 घंटे काम करना चाहिए। शार्क टैंक इंडिया 5 वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा जो भी इस स्क्रिप्ट को जो लिखा है वह जीनियस है तो एक ने कहा नाइस मार्केटिंग। एक ने कहा मार्केटिंग ऑन प्वाइंट तो एक ने Narayan Murthy का नाम लिखते हुए हंसने की इमोजी शेयर करते हुए दिखे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026