---Advertisement---

VVKWWV के Sajna Ve Sajna में Shehnaaz Gill का डांस और किलर अंदाज, राजकुमार संग बिग बॉस 13 फेम को देख तृप्ति को भूले लोग

Shehnaaz Gill: राजकुमार राव की फिल्म में शहनाज गिल का जादू चलने वाला है क्योंकि फिल्म गाना 'सजना वे सजना' को जारी किया गया है जिसमें बिग बॉस 13 फेम का अंदाज देख फैंस कायल हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 7, 2024 5:05 अपराह्न

Shehnaaz Gill
Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म  ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो‘ (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म से एक से बढ़कर एक गाने को जारी किया जा रहा है। जहां बीते दिन पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना चुम्मा (Pawan Singh Song Chumma) रिलीज हुआ और फैंस ने इसे खूब पसंद किया। वहीं अब सजना वे सजना गाने को जारी किया गया है जिसमें बिग बॉस फन को भी तोहफा मिला है। दरअसल गाने में नजर आई बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल और उनके इस डांस नंबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। कहने में दो राय नहीं है कि इसमें उनका दिलकश अंदाज देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए हैं और लोगों का बुरा हाल है।

Shehnaaz Gill का जबरदस्त डांस है दिलकश

जहां तक ‘सजना वे सजना’ गाने की बात करें तो सुनिधि चौहान और दिव्या कुमार की आवाज में इस गाने को एक बार फिर से ही क्रिएट किया गया है। करीना कपूर की फिल्म चमेली (Kareena Kapoor Film Chameli Song) का यह गाना आपको तो याद होगा l लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि शहनाज गिल इसे रीक्रिएट करने में कामयाब रही। ब्लू हाल्टर नेकलाइन क्रॉप टॉप और मैचिंग सारंग में शहनाज गिल को देखने के बाद फैंस का बुरा हाल है। निश्चित तौर पर इस गाने में उनका डांस और किलर एक्सप्रेशन तारीफ के काबिल है।

राजकुमार संग Shehnaaz Gill की केमिस्ट्री है कातिलाना

बिग बॉस 13 में नजर आई पंजाब इंडस्ट्री की यह खूबसूरत हसीना लोगों को लगातार इंप्रेस कर रही है। ऐसे में राजकुमार राव के साथ इस गाने में उन्हें देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि सेंसेशनल सॉन्ग में डांस देखने के बाद आप शहनाज गिल के एक बार फिर फैन हो जाएंगे। निश्चित तौर पर राजकुमार राव के साथ उनकी जोड़ी छा गई है। जहां तक ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फिल्म की बात करें तो यह 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty liver

सितम्बर 14, 2026

Tamannaah Bhatia

सितम्बर 13, 2026

Viral Video

सितम्बर 13, 2026

Haiwaan Box Office Collection Day 2

सितम्बर 13, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 30

सितम्बर 13, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 9

सितम्बर 13, 2026