---Advertisement---

Ikk Kudi में एक्टिंग के साथ-साथ Shehnaaz Gill ने संभाली प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी! जानिए कब हो रही दुनियाभर में रिलीज

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल की फिल्म 'इक कुड़ी' की घोषणा की गई है जो दुनियाभर में सिनेमाघरों में इस खास दिन पर रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और कब हो रही है यह रिलीज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 18, 2024 4:57 अपराह्न

Shehnaaz Gill
Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जो पिछले लंबे समय से ‘सजना वे सजना‘ गाने पर जबरदस्त डांस को लेकर सनसनी मचा रही है। वहीं इस सब के बीच उन्होंने अपनी अगली फिल्म की रिलीज तारीख की अनाउंसमेंट कर दी है। इस फिल्म में शहनाज गिल को एक बार फिर से एक्टिंग करते देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म ‘इक कुड़ी’ (Ikk Kudi) की जो अमरजीत सिंह सरोन के निर्देशन में बनाई गई है। शहनाज के फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। आइए देखते हैं पूरी खबर।

Shehnaaz Gill ने को लेकर की ये अनाउंसमेंट

फिल्म के टाइटल और रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए शहनाज गिल ने लिखा, “अभिभूत मन से हमारी फिल्म Ikk Kudi की घोषणा कर रही हूं। यह फिल्म 13 जून 2025 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है। बता दे कि शहनाज़ की यह फिल्म अमर जीत सिंह सरोन के द्वारा ही निर्देशित होने वाली हैं। उन्होंने ही इस फिल्म को लिखा भी है। वहीं दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी खुद शहनाज गिल ने कौशल जोशी और अमरजीत सिंह सरोन के साथ की है।

Shehnaaz Gill की फिल्म कब देगी दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक

13 जून 2025 का दिन निश्चित तौर पर शहनाज गिल के फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है क्योंकि ‘इक कुड़ी’ से वह सिनेमाघरों में एक बार फिर तबाही मचाने वाली है। दरअसल एक्ट्रेस को उनकी डेब्यू फिल्म सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ से काफी प्यार मिला। वहीं एक बार फिर से उन्हें सिनेमाघरों में देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है। कुछ ही देर में इस पोस्ट को 75000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं जो शहनाज की पापुलैरिटी को बयां करने के लिए काफी है। खास बात यह है कि ‘इक कुड़ी’ पंजाबी भाषा में रिलीज हो रही है।इसके अलावा वरुण शर्मा की फिल्म ‘सब फर्स्ट क्लास’ में भी नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026

Aishwarya Rai

नवम्बर 1, 2026

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026