पिंक सूट में Shehnaaz Gill ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, एथनिक लुक को ताकते ही रह गए लोग

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल लोगों के बीच एक बार फिर चर्चा में है और वजह है उनका देसी लुक। सिंपल ड्रेस को भी ख़ास बनाना शहनाज जानती हैं और उन्होंने इस बात को साबित किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में शहनाज, पलक और राघव जुयाल ईद पार्टी में नजर आए हैं।

Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल अब बॉलीवुड एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी हैं। इस बीच हाल ही में उन्हें अर्पिता खान की ईद पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान शहनाज पिंक कलर के शरारा सूट में कातिलाना नजर आ रही हैं जिसमें हैवी गोल्डन एंब्रॉयडरी वर्क है जो इसे खास बना रहा है। इस दौरान वह अपने लुक को छोटे इयररिंग्स से कम्पलीट किया और न्यूड मेकअप के साथ ओपन हेयर में काफी खूबसूरत नजर आई। इस सिंपल लुक से लोगों का दिल जीतने में शहनाज कामयाब हुई हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में शहनाज के अलावा राघव जुयाल और पलक तिवारी भी नजर आ रही हैं।

Exit mobile version