---Advertisement---

Shehnaaz Gill: Toronto Film Festival में डीप प्लंजिंग नेकलाइन गाउन पहनकर ट्रोल हुई एक्ट्रेस, लोग बोले ‘उर्फी लग रही हो’

Shehnaaz Gill की आने वाली फ़िल्म ‘Thank You For Coming’ इन दिनों Toronto Film Festival में धमाल मचा रही है। इस बीच अभिनेत्री की स्टारकास्ट के साथ शनिवार को एक डीप प्लंजिंग नेकलाइन गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक करतीं नज़र आईं। उनके इस आउटफ़िट को लेकर अब लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 17, 2023 12:13 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज़ गिल अब जल्द ही फ़िल्म ‘थैंक यू फ़ॉर कमिंग’ में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में उनके साथ अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। वहीं शहनाज़ कि यह फ़िल्म टोरंटो फ़िल्म फ़ेस्टिवल में प्रीमियर के लिए चुनी गई है जिसमें भाग लेने पहुंचे फ़िल्म के सितारे शनिवार को रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरते दिखाई दिये। इस दौरान फ़िल्म के सभी सितारे अपने रेड कार्पेट लुक्स ने फ़ैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहे। मगर अब इनमें सबसे ज़्यादा सुर्ख़ियां शहनाज़ गिल का गोल्डन गाउन बटोर रहा है। 

Toronto Film Festival में Shehnaaz Gill ने गोल्डन गाउन में दिखाया ग्लैमर 

शनिवार को फ़िल्म ‘Thank You For Coming’ की पूरी कास्ट Toronto Film Festival के रेड कारपेट पर जलवे बिखेरती नज़र आई। इस दौरान जहां भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला और डॉली सिंह के लुक्स ने फैंस को पसंद आए। वहीं Shehnaaz Gill अपने ग्लैमरस लुक से सारी लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहीं। इस इवेंट के लिए शहनाज़ ने गोल्डन कलर का एक बेहद ख़ूबसूरत गाउन पहना था। इस गाउन की खास बात इसकी डीप प्लंजिंग नेकलाइन में थी जो अभिनेत्री के लुक को ग्लैमरस टच दे रही थी। 

इस गोल्डन गाउन के साथ शहनाज़ ने अपनी ड्रेस से मिलते-जुलते ग्लव्स भी पहने। वहीं अभिनेत्री के मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने इस आउटफ़िट के साथ हैवी पार्टी मेकअप लुक रखा और अपने बालों का बन हेयरस्टाइल बनाया। Shehnaaz Gill का ये रेड कार्पेट लुक अब सोशल मीडिया पर काफ़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर कुछ लोग अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं।

गोल्डन आउटफ़िट को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

आपको बता दें कि गोल्डन गाउन में रेड कार्पेट पर सबका ध्यान आकर्षित करने वाली Shehnaaz Gill अब अपने आउटफ़िट को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। एक यूज़र ने अभिनेत्री की ड्रेस पर कमेंट करते हुए लिखा “ड्रेसिंग ख़राब हो गई है बहुत।” दूसरे यूज़र ने लिखा “और बदनाम उर्फी को किआ जाता है। हर कोई एक जैसे ही कपड़े पहनता है।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “कुछ ज़्यादा ही अश्लील ड्रेस नहीं हो गई?” एक यूज़र ने लिखा “सब के सब उर्फी बने हुए हैं।” एक और यूज़र ने कमेंट किया “यार तुम तो उर्फी लग रही हो। सिंपल अच्छी लगती हो शहनाज़ यार!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026