---Advertisement---

Shehnaaz Gill Punjab के मुश्किल समय में निभाती दिखी फर्ज, मुंबई से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनी मसीहा

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल पंजाब में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आई और उन्होंने जो किया वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं पंजाब की बेटी की क्यों हो रही है तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 2, 2025 3:35 अपराह्न

Shehnaaz Gill
Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 से हर दिल में बसने वाली पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल आज मुंबई की बड़ी हस्तियों की लिस्ट में शुमार है। उनके सफर की शुरुआत पंजाब की धरती से ही हुई थी। यही वजह है कि आज जब Punjab में कुदरत का प्रकोप देखा जा रहा है तो बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पंजाब की बेटी आगे आई। जहां इससे पहले सलमान खान, संजय दत्त सोनू सूद जैसे बड़े-बड़े सितारे Punjab Flood की मदद के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं। वहीं इस सब के बीच Shehnaaz Gill सुर्खियों में आ गई है। उन्होंने मुंबई से पंजाब में बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए फर्ज निभाती दिखी।

शहनाज गिल ने पंजाब के लोगों के लिए हुई आगे

इंस्टाग्राम चैनल से इस बात की जानकारी दी गई और बताया गया कि “पंजाब की बेटी Shehnaaz Gill ने एक पहल के तहत अंधेरी पश्चिम का बंगला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के साथ हाथ मिलाया है। आवश्यक वस्तुओं से भरी 4 SUV कारें बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुंबई से Punjab के लिए रवाना हुई हैं।” बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए बिस्किट, पानी सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों को भेजा जा रहा है ताकि शहनाज दिल की तरफ से मदद लोगों को मिल सके।

बड़े बड़े सितारों के बाद Shehnaaz Gill की पहल

कभी बिग बॉस 13 में पंजाब की कैटरीना कैफ खुद को कहने वाली शहनाज गिल का यह कदम वाकई सराहनीय है और उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। जिस तरह से Punjab में बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए Shehnaaz Gill ने दरियादिली दिखाई है वह निश्चित तौर पर फैंस के बीच उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। Punjab Flood की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है जिसके लिए मान सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं बड़े-बड़े सितारे भी पंजाब के लोगों को अपना साथ देते नजर आए हैं।

जहां तक बात करें शहनाज दिल के वर्कफ्रंट की तो वह बहुत जल्द इक कुड़ी में नजर आने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026