---Advertisement---

Janhvi Kapoor की अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने मैदान में उतरे Shikhar Pahariya, एक्ट्रेस का क्यूट रिएक्शन जीत लेगा दिल

Janhvi Kapoor की अपकमिंग फिल्म Mr and Mrs Mahi को प्रमोट करने अब उनके बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya भी आ गए हैं। जिससे एक्ट्रेस ने भी उनके लिए काफी क्यूट रिएक्शन दिया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 13, 2024 4:05 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर बॉलीवुड की उन मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। बीते कई दिनों से एक्ट्रेस खबरों की दुनियां में अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माहि को लेकर चर्चाओं में बनी हुईं थीं और अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने उन्हें सपोर्ट करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टीज़र शेयर किया और उन्हें सराहा। चलिए जानते हैं कैसे।

Janhvi Kapoor को सपोर्ट करने मैदान में उतरे शिखर

एक्ट्रेस जान्हवी और राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म को आए दिन कोई न कोई स्टार प्रोमोट करता या उसकी तारीफें करता नजर आ रहा था यहीं अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड शिखर का नाम भी शामिल हो गया है। दरसल, शिखर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड जान्हवी की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माहि को प्रमोट करने के लिए उसका टीज़र शेयर किया है।

एक्ट्रेस को सराहते दिखे शिखर

यहीं फिल्म का टीज़र को शेयर करने के साथ-साथ शिखर ने अपनी क्यूट सी गर्लफ्रेंड को सराहते हुए एक क्यूट सा कैप्शन लिखा और कहा “वाह क्या क्रिकेट खेलती हो मिसेज माहि” यहीं इसके साथ उन्होंने हार्ट की इमोजी भी पोस्ट की।

जान्हवी ने भी दिया क्यूट रिएक्शन

अपने बॉयफ्रेंड का यह रोमांटिक सा जेश्चर देख जान्हवी काफी खुश हो गई और शिखर द्वारा शेयर की गई वीडियो पर अपना रिएक्शन देती दिखीं। यहीं बता दें, एक्ट्रेस ने रियेक्ट करते हुए लिखा “मिस यू शिखू” और उनके इस कमेंट को देख यह साफ हो रहा है कि, वह उनसे कितना प्यार करती हैं।

कब रिलीज़ होगी फिल्म

यहीं अगर बात की जाए जान्हवी की अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माहि की तो, आपको बता दें उनकी यह मूवी 31 मई 2024 को थिएटर में रिलीज़ होगी जिसे आप सभी अपने करीबी सिनेमाघरों में जा कर देख सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026