---Advertisement---

किसने चुरा लिया Shraddha Kapoor की आंखों की नींद और दिल? बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो शेयर कर कहीं ये बात

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ एक तस्वीर को शेयर कर अपने प्यार का इजहार किया है और खुलेआम रोमांटिक नजर आई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2024 10:38 पूर्वाह्न

Shraddha Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार श्रद्धा कपूर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। यह बात सच है कि उनकी एक अपनी फैन फॉलोइंग है जो उन्हें दिलो जान से चाहती हैं और लोग उन्हें नेशनल क्रश भी कहते हैं। उनकी सिंपलीसिटी और क्यूटनेस पर लोग दिल हार जाते हैं लेकिन इस सबके बीच श्रद्धा अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई है। जी हां, राहुल मोदी के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। ऐसे में खुलेआम उन्होंने अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो चर्चा में है।

बॉयफ्रेंड को किस कदर मिस कर रही हैं Shraddha Kapoor

Shraddha
Shraddha

दरअसल पोस्ट से इतना तो साफ है कि श्रद्धा कपूर की नींद और दिल दोनों ही किसी और के पास है और वह खाली हो गई है। एक्ट्रेस ने राहुल मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करती हुई नजर आई है जिसमें दोनों सेल्फी ले रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन लिखा, “दिल रख ले…नींद तो वापस दे दे यार।” इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह कैप्शन वाकई काफी मजेदार है और इससे इतना साफ जाहिर है कि अपने बॉयफ्रेंड को किस कदर मिस कर रही है।

बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं श्रद्धा

अगर राहुल और श्रद्धा कपूर की बात करें तो दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है। वे अक्सर एक साथ नजर आते हैं लेकिन उन्होंने अब तक अपने प्यार का इजहार कभी खुलेआम नहीं किया। वहीं श्रद्धा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें R लेटर का पेंडेंट देखा गया था। इसके बाद लोग बातें बनाने लगे।

इस फिल्म में दिखेंगी श्रद्धा कपूर

कुछ देर में ही यह तस्वीर आग की तरह वायरल हो गई और लोग इस पर खूब मजे ले रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म में नजर आई थी। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म राजकुमार राव के साथ ‘स्त्री 2’ है जिसकी अनाउंसमेंट हाल ही में हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026